फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Congress blows election bugle from Machhrauli district

Jhajjar-Bahadurgarh News: माछरौली की धरा से कांग्रेस ने फूंका चुनावी बिगुल

Sun, 28 Jan 2024 11:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 28 Jan 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
Congress blows election bugle from Machhrauli district
झज्जर। माछरौली की धरती से रविवार को कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए बिगुल फूंक दिया। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा सहित तमाम बडे़ नेताओं ने आगामी लोकसभा चुनाव में रोहतक लोकसभा क्षेत्र से दीपेंद्र हुड्डा की जीत के लिए जनता से सहयोग मांगा।
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने मंच से कहा कि 2019 से पहले के हुए लोकसभा चुनाव में जब रोहतक लोकसभा का परिणाम छपता था कि देश में सबसे बड़ी जीत रोहतक लोकसभा से हुई है। 2019 में साजिश रचकर दीपेंद्र हुड्डा को हराया गया। अब फिर लोकसभा चुनाव सिर पर है। आप सभी को दीपेंद्र को पहले वाली जीत से भी बड़े रिकार्ड की जीत से लोकसभा में भेजना है। क्या आप ऐसे करेंगे? वहीं अपने भाषण में पूर्व स्पीकर व बेरी से विधायक रघुबीर कादियान, पूर्व शिक्षा मंत्री एवं झज्जर से विधायक गीता भुक्कल, पूर्व मंत्री राव नरवीर सिंह ने भी सांसद दीपेंद्र के हाथ मजबूत करने का आह्वान किया। रैली में कांग्रेस नेता अशोक अरोड़ा, विधायक सुभाष गांगोली, मुनि लाल रंगा, प्रो. वीरेंद्र सिंह, वीरेंद्र दरोगा, राजवीर जाखड़, संजय यादव, युवा कांग्रेस झज्जर अध्यक्ष, रामअवतार गहलावत मौजूद रहे।
विज्ञापन


क्या बोले स्थानीय विधायक
बेरी से विधायक रघुबीर कादियान ने कहा कि भाजपा सरकार से मुक्ति पाने का समय आ गया है। कांग्रेस शासन को हर कोई याद करने लगा है। झज्जर से विधायक व पूर्व शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल ने कहा कि कांग्रेस सरकार के राज में हर वर्ग खुश था, लेकिन भाजपा सरकार के राज में हर वर्ग सड़कों पर है। ऐसा कोई दिन नहीं जब कर्मचारी, मजदूर, किसान सड़क पर उतर रहे हो। बहादुरगढ़ से विधायक राजेंद्र जून ने कहा कि 2019 में झज्जर जिले की सभी सीटें कांग्रेस की झोली में आई थी। इस बार भी सभी सीटें कांग्रेस जीतेगी। बादली से विधायक व आयोजक कुलदीप वत्स ने कहा कि इस धरती से जो आगाज किया गया है, यहां की जनता उसे जीत में बदलकर कांग्रेस की सरकार बनाने का काम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घोडे़, ऊंट नाचे, जेसीबी से बरसाए फूल
रैली स्थल के बाहर घोडे़-ऊंट भी लाए हुए थे, जो डीजे और ढोल की थाप पर नाच रहे थे। इसके अलावा जेसीबी मशीनों पर बैठकर कार्यकर्ताओं ने नेताओं पर पुष्प बरसाए। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा, कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान, सांसद दीपेंद्र हुड्डा खुले वाहन में सवार होकर रैली स्थल तक पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने फूलों की वर्षा कर उनका स्वागत किया।


सरकार को कोर्ट तक लेकर जाऊंगा : नीरज शर्मा
फरीदाबाद के विधायक नीरज शर्मा ने कहा कि इस सरकार को वह कोर्ट तक खींचने का काम करेंगे। उन्होंने जो कफन पहन रखा हैं, उस पर कोई गलत शब्द नहीं लिखे और न ही काला रंग लगा रखा हैं। सिर्फ श्री राम का नाम और चौपाल लिखी हुई हैं। इसमें कोई गलत नहीं, फिर भी इस सरकार ने उनको डिटेन किया। उस सरकार ने एक ब्राह्मण और ब्राह्मण समाज का अपमान किया हैं, यदि सरकार हमारे इलाके के विकास के लिए ग्रांट दे तो हमें विरोध क्यों करना पड़े। इसलिए आप ही फैसला कीजिए कि जनता विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकना हैं।


प्रदेश में चल रही कांग्रेस की हवा
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि बीजेपी ने वायदा किया था कि 2022 तक किसान की आमदनी दोगुनी कर देंगे। आमदनी दोगुनी हुई नहीं लागत दोगुनी तीन गुनी हो गयी। खाद कीटनाशक के दाम तीन गुने तक बढ़ गए। हुड्डा ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस के पक्ष में हवा चल रही है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी महिलाओं के लिए अलग कार्यक्रम तैयार करेगी और घोषणा पत्र में इसे लागू किया जाएगा।



75 पार और जमुना पार का नारा देने वालों को जनता करेगी सत्ता से बाहर : दीपेंद्र
राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने मंच से भाजपा और जजपा को निशाने पर लिया और कहा कि हरियाणा में बदलाव लाने के लिए आप सभी के साथ की जरूरत हैं। ये अहंकार और शराफत की लड़ाई हैं। दस साल में बादली इलाके में सीएम आए तक नहीं, लेकिन अब चुनाव में सीएम आएंगे। उन्होंने कहा कि इस बार 75 पार और जमुना पार का नारा देने वालों को जनता सत्ता से बाहर करने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि सत्ताबल ने पिछली बार उन्हें निशाने पर रखा और इस बार भी वे निशाने पर हैं। इनके पास सत्ताबल, छल-कपट बल, सरकारी तंत्र बल, धनबल सबकुछ है लेकिन मेरे पास जनता का दिया हौसला है। पूरे हरियाणा से एक ही आवाज आ रही है कि बीजेपी-जेजेपी जा रही है और कांग्रेस सरकार आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed