फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Condition of road from Bahadurgarh Artist to Siddipur village

Jhajjar-Bahadurgarh News: सांखोल में झुग्गी झोपड़ी डालकर रह रहे लोगों को ग्रामीणों ने खाली करने का दिया अल्टीमेटम

Mon, 17 Feb 2025 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 17 Feb 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Condition of road from Bahadurgarh Artist to Siddipur village
-फोटो 59 : बाहरी लोगों से बातचीत करते गांव साखोल के ग्रामीण। स्रोत स्वयं
बहादुरगढ़। सांखोल गांव में गोशाला के सामने खाली पड़ी जमीन पर झुग्गी झोपड़ी बनाकर रह रहे लोगों को ग्रामीणों ने रविवार को यहां से जगह खाली करने का अल्टीमेटम दे दिया। ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें होली से पहले यहां से निकलना होगा। बाहरी लोगों के यहां रहने के कारण गांव के आसपास चोरी, लूट की वारदातें बढ़ रही हैं। साथ ही ये लोग खुले में शौच करके गंदगी फैला रहे हैं। इससे गांव में बीमारियां फैलने का अंदेशा बना हुआ है।
विज्ञापन


गांव सांखोल के ग्रामीण भगवान सिंह राठी, मोहित मैक्की, ओम प्रकाश, अतर सिंह, अनिल कुमार, जयपाल, सुरेंद्र, प्रदीप, जयदेव, तारा चंद, नरेश, संजीत, मनोज ने कहा कि सांखोल-बराही मार्ग पर काफी संख्या में बाहरी लोग झुग्गी झोपड़ी डालकर रह रहे हैं। इस क्षेत्र में आए दिन कहीं न कहीं लूट और चोरी की वारदात हो जाती हैं। इससे लोगों में भय बना हुआ है। ये लोग यहां पर गंदगी भी फैला रहे हैं।
विज्ञापन

साफ-सफाई का कोई ध्यान नहीं रखा जा रहा। इससे गांव में गंदगी का आलम बना हुआ है। कई बार इन लोगों को ग्रामीणों की ओर से साफ सफाई रखने के लिए हिदायत दी गई, लेकिन यह नहीं मान रहे हैं। अब ग्रामीणों ने यहां रहने वाले बाहरी लोगों को होली तक जगह खाली कराने का अल्टीमेटम दिया है। ब्लाॅक पार्षद देवबीर उर्फ देवू, मास्टर राज सिंह ने बाहरी लोगों से सांखोल गांव में बनाई गई झुग्गी झोपड़ी खाली करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed