{"_id":"655527f23ec10570870450b9","slug":"complaints-are-being-received-why-are-the-development-works-not-being-inspected-jhjhar-news-c-200-1-bgh1002-3643-2023-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: मिल रही शिकायतें, क्यों नहीं कर रहे विकास कार्याें का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: मिल रही शिकायतें, क्यों नहीं कर रहे विकास कार्याें का निरीक्षण
Thu, 16 Nov 2023 01:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 16 Nov 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। नगर नगर परिषद के ईओ ने नप ईओ ने एक्सईएन और एमई को पत्र लिखकर विकास कार्याें का नियमित निरीक्षण न करने पर नाराजगी जताई है। उन्हें कहा गया है कि विकास कार्यों को लेकर शिकायतें मिल रही हैं। गड़बड़ी की आशंका भी है। ईओ ने तीन दिन में सभी विकास कार्यों की निरीक्षण रिपोर्ट तलब की है।
नप ईओ संजय रोहिल्ला ने नप ईओ ने एक्सईएन और एमई को पत्र लिखकर कहा है कि नगर परिषद को आमजन की ओर से निशाना बनाया जा रहा है, जिसमें विकास कार्यों में घोटाले की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में नप के ईओ ने तकनीकी विंग के दोनों बड़े अधिकारियों से तीन दिन के अंदर-अंदर सभी विकास कार्यों की निरीक्षण करके रिपोर्ट दें। ईओ ने अधिकारियों से कहा है कि वे इस बात की रिपोर्ट दें कि उन्होंने कब-कब किस कार्य का निरीक्षण किया, इसमें क्या-क्या जांच की गई। नप के ईओ ने आवश्यक कार्रवाई के लिए इस पत्र की प्रति जिला नगर आयुक्त (डीएमसी) व नप प्रधान को भी भेजी है। उन्हें भी नप में चल रहे इस मामले से अवगत कराया गया है। नगर परिषद में प्रधान और ईओ को दरकिनार कर टेंडरों में मनमानी पर अब तक कार्यकारी अभियंता की ओर से स्पष्टीकरण नहीं दिया गया है। ऐसे में ईओ ने पहला पत्र भेजा है। ईओ ने अपने पत्र में लिखा है कि टेंडरों में प्रधान और कार्यकारी अधिकारी की अनुमति नहीं ली जा रही है। यह नगर निकाय अधिनियम और विभाग के निदेशक निर्देशों की अवहेलना है। अब दोबारा से पत्र भेजकर इस मामले में एक सप्ताह के अंदर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए गए हैं ताकि टेंडरों में अनियमितता से बचा जा सके।
वर्जन...
विकास कार्यों को लेकर तकनीकी अधिकारियों की ओर से निरीक्षण नहीं किया जा रहा है। इस कारण आमजन से शिकायतें मिल रही हैं। इससे नप की छवि धूमिल हो रही है। ऐसे में तकनीकी अधिकारियों से तीन दिन में सभी विकास कार्यों को लेकर निरीक्षण रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन
-संजय रोहिल्ला, ईओ, नगर परिषद
वर्जन...
टेंडर नियमानुसार किए जा रहे हैं। किसी तरह के नियमों की उल्लंघना नहीं की जा रही है।
-डालचंद शर्मा, कार्यकारी अभियंता, नगर परिषद, बहादुरगढ़।