फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Co-Secretary Ashish and Treasurer Umesh elected unopposed

सह-सचिव आशीष चौहान व कोषाध्यक्ष उमेश जून निर्विरोध निर्वाचित,

Sat, 04 Dec 2021 12:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Co-Secretary Ashish and Treasurer Umesh elected unopposed
झज्जर। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए नामांकन की जांच व नाम वापसी के बाद सह सचिव व कोषाध्यक्ष के लिए चुनाव मैदान में आए दोनों उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। सहसचिव पद के लिए अधिवक्ता गौरव कुमार ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया है। इसके बाद अधिवक्ता आशीष चौहान अकेले बच गए हैं। वहीं कोषाध्यक्ष के लिए अधिवक्ता उमेश जून के विरोध में किसी भी अधिवक्ता ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया है। इसलिए दोनों पदों के लिए दोनों उम्मीदवार निर्विरोध चुने जा चुके हैं। अब प्रधान पद के लिए चार, उप प्रधान के लिए दो व सचिव के लिए तीन उम्मीदवार चुनाव मैदान में बचे हैं।
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन, झज्जर में बार कौंसिल ऑफ़ पंजाब एंड हरियाणा के दिशा निर्देशानुसार वार्षिक चुनाव 2021-22 के लिए नामांकन फॉर्म वापस लेने व छंटनी का दिन था। इसका शुक्रवार दोपहर 2 बजे तक का समय था। इसमें चीफ आरओ राम कुंवार वर्मा व आरओ त्रिभुवन कश्यप, कृष्ण यादव, जोगिंद्र चौहान, कृष्ण सुहाग, सुंदर सिंह खंडेलवाल, सुखवीर कादयान, गौतम लुनिवाल, धन सिंह सहरावत अधिवक्ताओं की मौजदगी में छंटनी के बाद सभी फॉर्म सही पाए गए। सह-सचिव के पद में से अधिवक्ता गौरव कुमार ने अपना नामांकन फार्म वापस ले लिया। जिसके बाद तीन पदों के लिए 17 दिसंबर को झज्जर बार का चुनाव होगा।
विज्ञापन

------
ये हैं प्रत्याशी
प्रधान पद के लिए
1. अजित सिंह सोलंकी, अधिवक्ता।
2. धर्मपाल सिंह, अधिवक्ता।
3. जितेंद्र खत्री, अधिवक्ता।
4. यशवीर सिंह, अधिवक्ता।
उप-प्रधान पद के लिए
1. दीपक वर्मा, अधिवक्ता।
2. संदीप डबास, अधिवक्ता।
सचिव पद के लिए
1. भूपेंद्र सिंह, अधिवक्ता।
2. प्रवेश छिक्कारा, अधिवक्ता।
3. संदीप यादव, अधिवक्ता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed