फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   CM Udandaste and Agriculture Department team took samples of wheat seed

मुख्यमंत्री उड़नदस्ते और कृषि विभाग की टीम ने लिए गेहूं के बीज के सैंपल

Tue, 27 Oct 2020 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
CM Udandaste and Agriculture Department team took samples of wheat seed
झज्जर। एक तरफ त्योहारी सीजन में मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की तरफ से छापा मार कार्रवाई कर खाद्य सामग्री के सैंपल लिए जा रहे हैं। वहीं गेहूं की बिजाई सीजन के कारण कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अधिकारियों की टीम खाद-बीज की दुकानों पर रेड मार रही है। किसानों को बेचे जाने वाले बीज में गुणवत्ता को लेकर बीज के सैंपल लिए जा रहे हैं। शहर में खाद एवं बीज बिक्री केंद्रों पर गेहूं की विभिन्न किस्मों के बीज बेच रहे। पिछले 2 सप्ताह के दौरान सीएम फ्लाइंग व कृषि विभाग की टीम ने अलग-अलग दुकानों से 16 सैंपल लिए हैं। जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है। लैब से रिपोर्ट मिलने के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के गुण नियंत्रण अधिकारी के नेतृत्व में विभिन्न दुकानों पर छापे मारी करते हुए बीजों के सैंपल लिए। अधिकारियों ने बताया कि किसानों को उच्च गुणवत्ता के बीज उपलब्ध कराना ही विभाग की प्राथमिकता है। किसानों को अच्छा बीज मिले इसी को लेकर शहर के खाद एवं बीज बिक्री केंद्रों पर यह अभियान चलाया गया। प्रयोगशाला से रिपोर्ट आने पर अगर किसी बीज का सैंपल फेल आता है तो दुकानदार पर नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी। छापा मार कार्रवाई के दौरान सीएम फ्लाइंग से सब इंस्पेक्टर जय भगवान, सब इंस्पेक्टर अनिल राव, हवलदार राजवीर, कृषि विभाग की टीम से गुण नियंत्रण अधिकारी बालमुकुंद कौशिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed