{"_id":"da5e971ccd9eab2c4f7d8d31c36deba8","slug":"cm-laid-the-foundation-stone-for-modern-bus-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम ने रखी अत्याधुनिक बस अड्डे की आधारशिला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम ने रखी अत्याधुनिक बस अड्डे की आधारशिला
jhjhar, Bhadurgarh
Updated Thu, 21 Aug 2014 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने लंबे अर्से से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए बुधवार को सेक्टर नौ स्थित बाईपास के नजदीक नए बस अड्डे की आधारशिला रखी। 36 एकड़ और 2 कनाल में बनने वाला यह बस अड्डा पूरी तरह से अत्याधुनिक होगा। इसका निर्माण एक साल में पूरा हो जाएगा, जिसके बाद न केवल बहादुरगढ़, बल्कि आसपास के क्षेत्रों के लोगों को भी काफी सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बस अड्डे की आधारशिला रखने के बाद कहा कि प्रदेश में नौ वर्ष के शासनकाल में बहादुरगढ़ ने विकास के मामले में कई गुना रफ्तार पकड़ी है। यहां विकास का पहिया खूब घूमा है। उन्होंने कहा कि अत्याधुनिक बस अड्डा बहादुरगढ़ की अन्य विकास परियोजनाओं के साथ क्षेत्र के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा। परिवहन मंत्री आफताब अहमद की अध्यक्षता और विधायक राजेंद्र सिंह जून की उपस्थिति में मुख्यमंत्री ने कहा कि बहादुरगढ़ में करीब 1999 करोड़ की लागत से मेट्रो का निर्माण कार्य प्रगति पर है। यह कार्य भी तय समय में पूरा होगा। उन्होंने कहा कि बहादुरगढ़ हरियाणा का प्रवेश द्वार है। ऐसे में इस प्रोजेक्ट से न केवल बहादुरगढ़, बल्कि पूरे हरियाणा की मेट्रो से सीधी कनेक्टिविटी का रास्ता खुला है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र के विकास में सबसे बड़ी भूमिका ढांचागत सुविधाओं से होती है। हमने भी इसी दिशा में कदम बढ़ाते हुए बहादुरगढ़-रोहतक राष्ट्रीय राजमार्ग, बाईपास सहित शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में अनेक महत्वपूर्ण परियोजनाएं दी हैं। मूलभूत सुविधाओं से बहादुरगढ़ का नक्शा बदला नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि आंकड़े इस बात को साबित करते हैं कि वर्तमान सरकार में पूर्ववर्ती सरकार की अपेक्षाकृत कई गुणा विकास हुआ है।
विज्ञापन
झज्जर जिले के आंकड़ों का लेखा-जोखा रखते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व इनेलो की सरकार के कार्यकाल में विकास कार्यों पर झज्जर जिले के विकास कार्यों पर केवल 622 करोड़ रुपये की राशि खर्च की गई, जबकि हमारी सरकार के कार्यकाल में करीब 5539 करोड़ रुपये की राशि खर्च की है। रेल, थर्मल पावर प्लांट सरीखी परियोजनाएं इससे अलग हैं। इस मौके पर परिवहन विभाग के प्रधान सचिव आरआर जोवल, उपायुक्त डॉ. चंद्रशेखर, पुलिस अधीक्षक बलबीर सिंह के अलावा आनंद सागर, जिप चेयरमैन सतीश छिकारा, नप चेयरमैन रवि खत्री, दलबीर मान, चत्तर सिंह पहलवान, समुंद्र सहवाग, रामफूल वकील, राज सिंह जाखड़, तेजबीर दलाल सहित अनेक कांग्रेेसी नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।