{"_id":"60f1f4cf8ebc3e3e98541bd7","slug":"cm-flying-squad-removed-cables-and-internet-wires-on-poles-services-disrupted-jhjhar-news-rtk6180187111","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम उड़न दस्ते ने खंभों पर लगे केबल व इंटरनेट के तार हटवाए, सेवाएं बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम उड़न दस्ते ने खंभों पर लगे केबल व इंटरनेट के तार हटवाए, सेवाएं बाधित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झज्जर। शहर में बिजली आपूर्ति की लाइनों के लिए लगाए गए खंभों पर केबल व इंटरनेट के तारों के जाल को लेकर मुख्यमंत्री उड़न दस्ते से शिकायत की गई थी। इसके आधार पर शुक्रवार को दस्ते ने खंभों पर लगी केबल और इंटरनेट के तार कटवा दिए। इससे कई स्थानों पर इंटरनेट सेवाएं बाधित हो गईं। इतना ही नहीं टीम ने इंटरनेट व केबल संचालकों को नोटिस भी जारी करने शुरू कर दिए हैं। इंटरनेट सेवाएं बाधित होने से शहर के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
मुख्यमंत्री उड़न दस्ता शुक्रवार की सुबह रोहतक की टीम उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के कार्यालय पहुंची। यहां से बिजली निगम के शहर उपमंडल अधिकारी के नेतृत्व में गठित की गई। टीम उनके साथ शहर में बिजली के खंभों पर लगाए गए इंटरनेट व केबल के तारों को काटना शुरू कर दिया। दोपहर के समय तक तार काट दिए गए थे। इसके बाद केबल हुए इंटरनेट की सेवाएं बंद हो गई। इंटरनेट सेवाएं बंद होने के कारण लोगों ने दूरसंचार विभाग के अलावा विभिन्न कंपनियों के कार्यालय में फोन करने शुरू कर दिए। इंटरनेट सेवाएं देर शाम तक बहाल नहीं हो पाईं थीं।
वर्जन
मुख्यमंत्री उड़न दस्ते को बिजली के खंभों पर लगी केबल व इंटरनेट के तार लगाने की शिकायत मिली थी। इनको काटने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। केबल इंटरनेट संचालकों को नोटिस भी जारी करने शुरू कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
- जय भगवान, प्रभारी मुख्यमंत्री उड़न दस्ता, रोहतक।