{"_id":"656e3473a491d40b8104314d","slug":"closed-x-ray-machines-of-hospitals-will-start-working-soon-nine-radiographers-found-jhjhar-news-c-195-1-nnl1001-6030-2023-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: जल्द शुरू होंगी अस्पतालों की बंद एक्सरे मशीन, नौ रेडियोग्राफर मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: जल्द शुरू होंगी अस्पतालों की बंद एक्सरे मशीन, नौ रेडियोग्राफर मिले
Tue, 05 Dec 2023 01:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Tue, 05 Dec 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। जिले के स्वास्थ्य केंद्रों में बंद पड़ी एक्सरे मशीनें जल्द शुरू हो जाएंगी। स्वास्थ्य निदेशालय ने जनपद में नौ रेडियोग्राफर की तैनाती कर दी है। इन्हें जनपद के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर भेज दिया गया है। इनके काम संभालते ही लोगों को सरकारी अस्पतालों में एक्सरे की सुविधा मिलेगी।
स्वास्थ्य निदेशालय ने प्रदेश में 117 रेडियोग्राफर की नियुक्ति की गई है। इनमें झज्जर जिले को 9 रेडियोग्राफर मिले हैं। इन सभी को सरकारी अस्पताल आवंटित कर दिए गए हैं। नियुक्ति होने से हर कम्युनिटी हेल्थ सेंटर और सब डिवीजनल अस्पताल में मरीजों को अब एक्सरे की सुविधा मिल सकेगी। अब रेडियोग्राफर अपनी मेडिकल प्रक्रिया को पूरा करने में लगे हुए हैं। जल्द ही सभी रेडियोग्राफर अपने-अपने स्टेशन संभाल लेंगे। इसके बाद जिला अस्पताल में भी 24 घंटे एक्सरे की सुविधा मिल सकेगी। दो शिफ्ट में रेडियोग्राफरों की ड्यूटी लगेंगी। सरकारी अस्पताल में एक्सरे शुरू होते ही मरीजों को 25 से 30 किलोमीटर का लंबा सफर तय करके बहादुरगढ या झज्जर नहीं जाना पड़ेगा। प्राइवेट अस्पताल में निजी चिकित्सकों से महंगा एक्सरे नहीं कराना पड़ेगा। हर रोज 100 से 150 एक्स-रे सिविल अस्पताल में होते हैं।
मशीनें पड़ी बंद, लोगों को होती है परेशानी
अधिकतर स्वास्थ्य केंद्रों पर जो एक्स-रे मशीन हैं, वहां पर नियमित रूप से रेडियोग्राफर की नियुक्ति नहीं है। बिना रेडियोग्राफर के मशीन बंद ही रहती है। सप्ताह में केवल एक-दो दिन ही एक्स-रे किए जाते हैं। बेरी से दो दिन के लिए जमालपुर में एक्स-रे करने के लिए कर्मचारी जाता है। इसी प्रकार से बेरी में केवल तीन दिन ही एक्सरे हो पाते है। अब रेडियोग्राफर की नियुक्ति होने पर प्रतिदिन एक्स-रे हो सकेंगे।
विज्ञापन
अस्पताल में इनकी हुई तैनाती
संदीप कुमार को सिविल अस्पताल बहादुरगढ़ में तैनाती मिली है। नीरज यादव को एसडीसीएच मातनहेल भेजा गया है। निधि को सिविल अस्पताल बहादुरगढ़ में तैनाती दी गई है। ज्योति को बेरी, भावना को सीएचसी जमालपुर में तैनात किया गया है पवन कुमार को ढाकला, विनोद कुमार को बादली, लता को सिविल अस्पताल बहादुरगढ़,नवदीप को सीएचसी छारा में तैनाती दी गई है।
वर्जन
रेडियोग्राफर की नियुक्ति के आदेश हुए हैं। इनकी संबंधित अस्पतालों में तैनाती कर दी गई है। केंद्रों पर अब प्रतिदिन एक्स-रे की सुविधा मिल सकेगी। मरीजों को काफी राहत मिलेगी।
डॉ. ब्रहमदीप सिंह, सिविल सर्जन, झज्जर