फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   cleaned the statues of martyrs

Jhajjar-Bahadurgarh News: शहीदों की प्रतिमाओं की सफाई की

Wed, 25 Sep 2024 05:50 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2024 05:50 AM IST
विज्ञापन
cleaned the statues of martyrs
झज्जर। युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय भारत सरकार की तरफ से चलाए जा रहे स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान के अंतर्गत सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया तथा इंडेप्थ विजन फाउंडेशन ने शहर में स्वच्छता अभियान चलाया। युवा केंद्र तथा संस्थाओं के वालेंटियर्स ने मिलकर शहर में स्थापित शहीदों की मूर्ति तथा स्मारकों को साफ किया।
विज्ञापन

मेरा युवा भारत विभाग के जिला अधिकारी ब्रिजेश कौशिक ने इन स्मारकों पर मौजूद प्लास्टिक कचरे को उठाकर डस्टबीन में डाला गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूनम देशवाल ने की। उन्होंने बताया कि इन महान व्यक्तियों, देशप्रेमियों व शहीदों की शहादत को नमन करने के लिए उनकी मूर्तियों व स्मारकों की साफ-सफाई करना प्रत्येक भारतीय का कर्तव्य है। देश की रक्षा के लिए हम सदैव उनके ऋणी रहेंगे। जितेंद्र ने बताया कि इस प्रकार के कार्यों से युवाओं में राष्ट्रवाद की भावना पैदा होती है।संस्था आईवीएफ से महिमा ने बताया कि भारत सरकार के स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024 के तहत स्वच्छता और पर्यावरण स्थिरता पर विशेष जोर दिया गया है। इस अवसर पर जितेंद्र, विकास, मनोज, संदीप, जॉनी, प्रियंका, ख़ुशी, अश्वनी, पूनम, प्रीति, मनजीत, हनु, स्नेहा, सिमरन, साक्षी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed