फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   civic

हर जिले में खोला जाएगा हरखादी स्टोर, महिलाओं को मिलेगी 35 फीसदी सब्सिडी

Fri, 08 Nov 2019 01:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
civic
हरियाणा खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की ओर से खादी को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश भर में हरखादी स्टोर खोले जाएंगे। पहला हरखादी स्टोर पंचकूला में खोला गया है और दूसरे हरखादी स्टोर का शुभारंभ वीरवार को चेयरमैन गार्गी कक्कड़ ने झज्जर में किया गया है। हरखादी स्टोर खोलने के लिए चार श्रेणी बनाई गई है, जिसमें ग्रामीण में एक, छोटे शहर में एक, नगर में दो तथा क्लास वन सिटी में हर पांच किलोमीटर पर खुलेेंगे, क्लास वन सिटी में इसकी लिमिट केवल चार की रखी गई है। वर्तमान में हरियाणा खादी व ग्रामोद्योग बोर्ड का सामान हैफेड के स्टोरों पर बिक रहा है। इन स्टोरों पर वस्त्र के साथ-साथ दिनचर्या में इस्तेमाल होने वाली ग्रामोद्योग में बनी स्वदेशी वस्तुएं मिलेंगी।
विज्ञापन

ये सामान होगा स्टोर पर उपलब्ध
स्टोर पर कास्मेटिक, सर्फ, साबुन, अचार, मुरबा, हेयर ऑयल, मेहंदी, हैफेड का आटा, सरसों का तेल, धूप-अगरबत्ती, चाय की पत्ती, रिफाइड ऑयल, विभिन्न प्रकार के मसाले, वेल्ट सहित अन्य प्रोडक्ट मिलेंगे। चेयरमैन ने बताया कि साथ ही अच्छे प्रोडक्ट बनाने वाले को अपने साथ जोड़ लेगा ताकि उनका प्रोडक्ट आसानी से हरखादी स्टोर पर बिक सके। उन्होंने बताया कि इससे बोर्ड द्वारा वित्तीय सहायता प्राप्त करने वाली इकाईयों को अपना उत्पाद बेचने में मदद मिलेगी तथा इकाईयों से माल बोर्ड द्वारा उचित दरों पर खरीद करके इन बिक्री केंद्रों के माध्यम से बेचा जाएगा।
विज्ञापन

प्रदेश में लग चुकी हैं 11 यूनिट
खादी ग्राम उद्योग को बढ़ावा देने के लिए वर्ष 2017 से वर्ष 2019 तक 11 यूनिट लगाई गई है। यूनिटों में और प्रोग्रेस करने पर भी विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 25 नए रोजगार शुरू हुए है तथा 70 लाख से 75 लाख रुपये की सब्सिडी दी गई है। खादी बोर्ड द्वारा 20 हजार रुपये से लेकर 25 लाख रुपये तक लोन सस्ती दरों पर दिया जा रहा है। महिला एवं आरक्षित वर्ग के पुरुषों को लोन पर 35 प्रतिशत की सब्सिडी प्रदान की जा रही है। वहीं सामान्य वर्ग के पुरुषों को 25 प्रतिशत पर लोन पर सब्सिडी प्रदान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा में स्टोर खुलने शुरू हो गए हैं। प्रदेश में हर जगह हरखादी के स्टोर खुले, जब हरखादी स्टोर खुलेंगे तो ग्रामोद्योग को बढ़ावा मिलेगा। स्टोर पर सस्ते दामों में खादी ग्राम उद्योग में बना सामान लोगों को मिल पाएगा। साथ ही खादी मित्र के रूप में हैफेड को साथ जोड़ा गया है।
गार्गी कक्कड़, चेयरमैन, हरियाणा खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed