फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   civic

आज से नहीं होगी बाजरे की खरीद, किसानों और आढ़तियों ने जताया रोष

Fri, 08 Nov 2019 01:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
civic
सरकार ने बाजरे की खरीद पर शुक्रवार से रोक लगा दी है। हालांकि खाद्य आपूर्ति विभाग व हैफेड के पास फिलहाल कोई पत्र नहीं आया है। जबकि मार्केट कमेटी के पास इस संबंध में पत्र आ चुका है। मार्केट कमेटी की तरफ से अनाज मंडी में लगाए गए गेट पास काटने के लिए लैपटॉप आदि वहां से उठा लिए गए हैं। अचानक बाजरे की खरीद बंद करने से आढ़तियों व किसानों में सरकार के प्रति रोष है। आढ़तियों का कहना है कि सरकार ने 15 नवंबर तक बाजरे की खरीद करने का आदेश जारी किया था और उसके अनुसार प्रशासन की तरफ से गांव का शेड्यूल भी तैयार किया था। उसके हिसाब से बाजरे की खरीद की जा रही थी। लेकिन सरकार ने अचानक बाजरे की खरीद बंद कर दी है। इससे किसानों को भी नुकसान का सामना करना पड़ेगा। चुनाव से पहले सरकार किसानों का अनाज का एक-एक दाना खरीदने का आश्वासन दे रही थी और अब सरकार ने अचानक बाजरे की खरीद बंद कर दी है। हालांकि मार्केट कमेटी के अधिकारियों का कहना है कि जो किसान बच गए हैं, उन किसानों का बाजरा सरकार की तरफ से खरीदने के लिए एक दिन निर्धारित किया जाएगा।
विज्ञापन

बाजरा खरीद ने तोड़ा पिछले साल का रिकॉर्ड
खाद्य आपूर्ति विभाग के आंकड़ों के अनुसार पिछले साल जिले की अनाज मंडियों में 27 हजार मीट्रिक टन बाजरे की खरीद की गई थी। लेकिन इस बार जिले की चार अनाज मंडियों में 27,296 एमटी बाजरे की खरीद की जा चुकी है। इसके अलावा फिलहाल शेड्यूल के हिसाब से कई गांव के किसान बचे हुए हैं। जिनका बाजरा अनाज मंडियों में आना था। लेकिन सरकार ने शुक्रवार से बाजरे की खरीद पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन

फिलहाल हमारे पास इस संबंध में कोई सूचना नहीं आई है। सरकार की तरफ से 15 नवंबर तक बाजरे खरीद के आदेश थे।
देवेंद्र सिंह, डीएम, हैफेड, रोहतक।
बाजरे की खरीद अचानक बंदकर किसानों के साथ धोखा किया जा रहा है। जबकि सरकार के आदेश अनुसार प्रशासन की तरफ से बाजरे की खरीद का शेड्यूल 15 नवंबर तक प्रशासन की तरफ से जारी किया हुआ है । बाजरे की खरीद बंद करने से आढ़तियों व किसानों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चांद सिंह पहलवान, प्रधान, अनाज मंडी आढती एसोसिएशन, झज्जर।
शुक्रवार से बाजरे की खरीद बंद करने के लिए सरकार के आदेश आ गए हैं। इसके अलावा बाकी बचे किसानों का बाजरा खरीदने के लिए एक दिन निर्धारित किए जाने की संभावना है।
विजय सिंह, सचिव, मार्केट कमेटी झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed