फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   civic

झज्जर का एक्यूआई 500, सांस लेना पड़ रहा भारी

Mon, 04 Nov 2019 01:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
civic
स्मॉग का खतरनाक स्तर अब सामान्य जनजीवन को सीधे प्रभावित करने लगा है। शहर के लोग मास्क लगाने पर मजबूर हो गए हैं। रविवार को झज्जर का एक्यूआई 500 तक पहुंच गया। ऐसे में सांस लेना भी मुश्किल होने लगा है। शनिवार की रात को हुई बूंदाबांदी के बावजूद एक्यूआई का स्तर घटने की बजाय बढ़ रहा है। ऐसे हालात में लोगों का घरों से बाहर निकलना कम तो ही हो गया है, इसके साथ-साथ लोग सुरक्षा की दृष्टि से अब मास्क खरीदने लगे हैं। सामान्य अस्पताल में भी मास्क उपलब्ध हैं लेकिन यहां पर सिर्फ फिजीशियन द्वारा लिखने के बाद ही उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। शहर में एक अनुुमान के अनुसार करीब 80 लाख रुपये की आतिशबाजी दिवाली की रात को हुई है। बड़े पैमाने पर शहर में आतिशबाजी को रोकने के लिए कोई व्यवस्था नहीं थी। शहर में अधिकारियों ने यह भी जानना जरूरी नहीं समझा कि शहर में जब पटाखा बिक्री के लिए स्टॉल नहीं लगे हुए तो पटाखा आया कहां से है। पर्यावरण को खराब करने का खामियाजा अब शहर के लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed