फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   civic

तीन दिन बाद भी वायु प्रदूषण के स्तर में नहीं आई कमी, एक्यूआई रहा 340

Thu, 31 Oct 2019 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
civic
स्मॉग का कहर कम होने की बजाए बढ़ता ही जा रहा है। स्मॉग की वजह से अब लोगों को सांस लेने में तो दिक्कत हो रही है लेकिन इसके साथ-साथ आंखों में भी जलन की शिकायत आ रही है। एक्यूआई कम होने की बजाए बढ़ रहा है, जो कि चिंता का विषय है। दिवाली की आतिशबाजी को तीन दिन बीत जाने के बावजूद एक्यूआई बुधवार को 340 दर्ज किया गया है, जो कि बेहद खराब की श्रेणी की ओर धीरे-धीरे बढ़ रहा है। अगर एक-दो दिन में बूंदाबांदी नहीं हुई तो स्मॉग लोगों का जीना दुश्वार कर देगा। दिवाली पर की गई अंधाधुंध आतिशबाजी का असर अब साफ दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

ईएनटी विभाग में पहुंच रहे मरीज
आतिशबाजी की वजह से छाए स्मॉग के कारण लोग अस्पताल में पहुंच रहे हैं। अस्पताल में पहुंच रहे लोग आंखों में जलन की शिकायत बता रहे हैं। वहीं कुछ लोग आंखों में बार-बार पानी आने व लाल पड़ने की समस्या से ग्रसित हो गए हैं। ईएनटी स्पेशलिस्ट से इलाज के लिए पहुंच रहे लोग बता रहे हैं कि शहर में खूब आतिशबाजी हुई है लेकिन अब प्रदूषण का स्तर असहनीय हो गया है। ऐसे में इस पर बैन लगना चाहिए।
विज्ञापन

स्मॉग से बचने के लिए काले चश्मे का प्रयोग करना चाहिए। आंखों के लाल होने, पानी बहने व जलन होने की समस्या लेकर मरीज अस्पताल में आ रहे हैं। ऐसे में चिकित्सकों द्वारा दिए जाने वाले दवा को ही आंखों में डालें। बिना चिकित्सक की सलाह के आंखों के लिए कोई दवा का प्रयोग न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. नुपूर, ईएनटी स्पेशलिस्ट, झज्जर।
स्मॉग के चलते छोटे बच्चों को सांस लेने में दिक्कत आती है। इससे बचने के लिए बच्चों को भीड़भाड़ वाले स्थान व प्रदूषण की अधिकता वाले क्षेत्र में साथ लेकर जाने से बचा जाए। सबसे अच्छा होगा कि बच्चों को घर पर ही रखा जाए।
डॉ. मुरारी, बाल रोग विशेषज्ञ, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed