फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   civic

बाजरे की खरीद और उठान न होने पर भुक्कल ने अधिकारियों को लगाई लताड़

Thu, 31 Oct 2019 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
civic
नवनिर्वाचित विधायक गीता भुक्कल बुधवार को वह झज्जर की अनाज मंडी में हो रही बाजरे की खरीद का जायजा लेने पहुंची। लेकिन वहां जब किसानों व आढ़तियों ने उनके सामने फसल की खरीद न होने व समय पर भुगतान न होने को लेकर अपनी समस्या रखी तो उन्होंने किसानों के सामने ही जिला प्रशासन के अधिकारियों से फोन पर बातचीत कर उन्हें लताड़ लगाई। समस्या को गंभीर मानते हुए उसी समय उपायुक्त ने मौके पर मार्केट कमेटी सचिव को भेजा। मौके पर पहुंचे मीडिया कर्मियों के सामने भुक्कल ने कहा कि न सिर्फ झज्जर की अनाज मंडी बल्कि मातनहेल व ढाकला की मंडियों में भी बाजरे की खरीद को लेकर किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले दो दिनों से सीएम मीडिया में बयानबाजी कर रहे है कि बाजरे की फसल का एक-एक दाना खरीदा जाएगा। लेकिन जिस तरह से किसानों को अपनी बाजरे की फसल बेचने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उससे लगता है कि समस्या गंभीर है और सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि न तो बाजरे की खरीद हो रही है और न ही खरीदी गई बाजरे की फसल का उठान हो रहा है। यहां तक की खरीद के बावजूद भी किसानों को उनकी फसल का भुगतान नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

ऑनलाइन खरीद पर उठाए सवाल
उन्होंने ऑनलाइन खरीद प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कहा कि किसानों को इस प्रक्रिया से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बार-बार उन्हें गेट पास लेने पड़ रहे है। मेरी फसल मेरा ब्योरा के तहत किसानों की फसल का रजिस्ट्रेशन भी कम हुआ है। इसकी वजह से किसान परेशान है। लेकिन कांग्रेस किसानों के मुद्दे पर कतई चुप बैठने वाली नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed