{"_id":"5db88b878ebc3e01557e8a0e","slug":"civic-jhjhar-news-rtk5251250135","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस करोड़ के टेंडर होंगे कॉल, नपा तैयारी में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस करोड़ के टेंडर होंगे कॉल, नपा तैयारी में जुटी
विज्ञापन
प्रदेश में नई सरकार के गठन के साथ ही विकास कार्यों में तेजी आएगी। दो माह से आचार संहिता के कारण विकास कार्य रुके पड़े थे। शहर में भी काफी विकास कार्य आदर्श आचार संहिता के कारण ही पेंडिंग थे, जिसके शुरू होने की उम्मीद फिर से जगी है। करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों के टेंडर अब कॉल करने की तैयारी नपा की ओर से शुरू कर दी गई है। शहर में इन विकास कार्यों के पूरा होने पर काफी सुधार दिखाई देगा तथा आमजन को बेहतर सुविधाएं के लिए मार्ग प्रशस्त होगा।
पांच करोड़ से शहर में लगेंगी लाइट्स
पूरे शहर को जगमग करने के लिए एलईडी लाइट्स लगाया जाना प्रस्तावित है। करीब दो करोड़ की लागत से शहर के मुख्य मार्गों व करीब इससे अधिक राशि से शहर के वार्डों में लाइट्स लगाई जानी हैं। वहीं मरम्मत व नई लाइन बिछाने का कार्य भी किया जाना है। इसके बाद शहर में रोशनी की दिक्कत नहीं रहेगी।
वार्डों का रुका हुआ है विकास
हर वार्ड में करीब 15 लाख रुपये की लागत के विकास कार्य करवाए जाने हैं। काफी दिन से पुलिया मरम्मत, गली व नाली निर्माण सहित दूसरे कार्य बंद पड़े हैं। ऐसे में शहर के सभी वार्डों का विकास ठप पड़ा है। टेंडर लगने के बाद इन कार्यों की शुरुआत होगी तो लोगों को काफी फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
बनेंगे डिवाइडर और लगेंगे दिशासूचक बोर्ड
शहर के बाहरी सड़क मार्गों के दोनों तरफ डिवाइडर बनाया जाना प्रस्तावित हैं। वहीं शहर की कॉलोनियों के मुख्य गेट पर दिशासूचक बोर्ड भी लगाए जाने हैं। इसके अलावा प्राचीन शहर के आठों गेट का फिर से निर्माण करवाया जा रहा है। तीन गेट तो वर्तमान में भी स्थापित हैं लेकिन बाकी के निर्माण के लिए अब टेंडर होंगे।
आचार संहिता हटने के बाद अब टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। आचार संहिता लगने से पूर्व सभी टेंडर रद्द हो गए थे। अब नए सिरे से टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। विकास कार्यों के टेंडर होने से शहर का रुका हुआ विकास फिर से शुरू होगा।
नरेंद्र सैनी, नपा सचिव, झज्जर।