फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   civic

बाजारों में फोर व्हीलर की रही नो एंट्री

Sat, 26 Oct 2019 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
civic
दिवाली के त्योहार के चलते शनिवार को बाजारों में खूब भीड़ रही। भीड़ के दौरान लोगों को जाम की स्थिति से बचाने के लिए प्रशासन ने मुख्य बाजार में फोर व्हीलर की नो एंट्री कर रखी थी। आंबेडकर चौक पर पुलिस ने बेरिकेड लगाकर रास्ता अवरुद्ध किया। वहीं सिलानी गेट से मुख्य बाजार के लिए भी ऐसा ही किया गया। केवल बाइक को ही बाजार में जाने दिया जा रहा था। वहीं त्योहार को शांतिपूर्वक एवं सुरक्षित संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। एसएसपी अशोक कुमार द्वारा सभी थाना प्रबंधकों, चौकी प्रभारियों व क्राइम अन्वेषण टीमों को दिवाली पर्व के दौरान सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश किए गए।
विज्ञापन

होटलों व ढाबों में विशेष चेकिंग
जिले में स्थित सराय, ढाबे, होटल, धर्मशाला, बस स्टैंड, गेस्ट हाउस व अन्य सार्वजनिक तथा संदिग्ध स्थानों पर विशेष चेकिंग करने के आदेश किए गए हैं। झज्जर जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में आपराधिक एवं संदिग्ध गतिविधियों की रोकथाम तथा संदिग्ध वाहनों पर नजर रखने के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस कर्मचारियों की तैनाती के निर्देश किए गए हैं। सुरक्षा प्रबंधों के तहत झज्जर जिले में राइडर्स, पीसीआर व पैदल गश्त टीमें अलग अलग निर्धारित किए गए स्थानों पर मुस्तैदी के साथ तैनात रहेगी। संदिग्ध व्यक्ति अथवा वाहनों की जांच व निगरानी के लिए जिला के अलग-अलग चिह्नित स्थानों पर विशेष नाकाबंदी की जाएगी।
विज्ञापन

एसएसपी ने की प्रदूषण मुक्त दिवाली मनाने की अपील
एसएसपी अशोक कुमार ने जिले की जनता से दिवाली को प्रदूषण मुक्त मनाने की अपील करते हुए कहा कि पटाखे जलाने से उठे धुएं से वातावरण प्रदूषित हो जाता है। पटाखे जलने से उठे धुएं के कारण कई प्रकार की बीमारियां हो सकती हैं। पटाखों के धुएं व ध्वनि से आंखों और कानों पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है। पटाखों के कारण झुलसने तथा आगजनी जैसे हादसे भी हो सकते है। इसलिए पटाखे न जलाकर प्रदूषण मुक्त दीपावली का त्योहार मनाया जाना चाहिए। उन्होंने जिला की आम जनता को दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए त्योहार को शांति एवं आपसी सौहार्द से मनाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed