फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   civic issuse

जजपा प्रत्याशी बोले- ईवीएम रूम में हैं बाहरी लोग, सूचना पर 2500 समर्थकों ने घेरा नेहरू कॉलेज

Wed, 23 Oct 2019 01:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
civic issuse
बादली विधानसभा क्षेत्र के ईवीएम स्ट्रांग रूम में बाहरी लोगों के घुसने की सूचना पर संजय कबलाना के करीब 2500 समर्थकों ने नेहरू कॉलेज को घेर लिया। जब उन्हें नेहरू कॉलेज में नहीं घुसने दिया गया तो रात साढे़ सात बजे कबलाना के समर्थकों ने झज्जर-बहादुरगढ़ हाईवे पर जाम लगा दिया। वहीं कॉलेज परिसर में भी दीवार फांदकर संजय कबलाना के करीब 500 समर्थक स्ट्रांग रूम तक जा पहुंचे। जहां पर संजय कबलाना मौजूद थे, उन्होंने कॉलेज परिसर में हंगामा करने से समर्थकों को रोका। इसी दौरान कॉलेज में कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप वत्स भी पहुंच गए। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर कॉलेज में झज्जर से कांग्रेस प्रत्याशी गीता भुक्कल भी पहुंची।
विज्ञापन

दो युवकों ने बढ़ाया संदेह
ईवीएम स्ट्रांग रूम वाले ब्लॉक में मौजूद दो युवकों को लेकर बार-बार हंगामा होता रहा। दोनों युवकों के पास आईकार्ड नहीं था। वहीं कबलाना का आरोप है कि रजिस्टर में दोनों की एंट्री भी दर्ज नहीं थी। जब प्रशासनिक अधिकारियों ने युवकों से पूछा तो वे पहले तो स्पष्ट नहीं कर सके कि आखिर वे कौन हैं तथा उन्हें किसने बुुलाया था। बाद में जांच में पता चला कि सीसीटीवी कॉन्टैक्टर के भेजे गए युवक कैथल निवासी थे, जो कि सीसीटीवी की निगरानी के लिए भेजे गए थे।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर पर अभद्रता का आरोप
संजय कबलाना ने बताया कि जब वे ईवीएम वाले ब्लॉक में पहुंचे तो वहां पर मौजूद पुलिस के एक इंस्पेक्टर ने उनके साथ बदतमीजी की तथा धक्का मारा। हैरानी की बात यह है कि ब्लॉक को केंद्रीय रिजर्व बल के हवाले किया गया था तो हरियाणा पुलिस का इंस्पेक्टर अंदर क्या कर रहा था। वहां पर पहुंच कर देखा तो पता चला कि हरियाणा पुलिस के काफी जवान ब्लॉक के प्रथम तल पर रुके हुए थे। जबकि वे नियमों के अनुसार ऐसा नहीं कर सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन

फुटेज से करवाई संतुष्टि, अब ब्लॉक के ठीक आगे पहरा
सीसीटीवी फुटेज दिखाने के लिए जेजेपी प्रत्याशी संजय कबलाना व कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप वत्स द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद डीसी व एसएसपी ने दोनों को ब्लॉक में लेकर गए। जहां पर उन्हें फुटेज दिखाकर तसल्ली करवाने का प्रयास किया गया कि स्ट्रांग रूम की तरफ कोई नहीं गया। वहीं अब ईवीएम वाले ब्लॉक के ठीक आगे पांच-पांच लोगों को पहरा देने की अनुमति दी गई है।
प्रशासनिक अधिकारियों ने भाजपा के लिए कार्य करते हुए गड़बड़ी करवाई है। जनता की वोटिंग के खिलाफ अधिकारियों ने गड़बड़ी कर भाजपा प्रत्याशी को फायदा पहुंचाने का प्रयास किया है।

संजय कबलाना, जेजेपी प्रत्याशी, बादली।
प्रत्याशियों को फुटेज दिखाकर तसल्ली करवा दी गई है कि ईवीएम रूम के साथ कोई टेपरिंग नहीं हुई है। बाहर उनके लोग पहरा दे सकते हैं। वहीं इंस्पेक्टर द्वारा की गई अभद्रता मामले की जांच की जाएगी।
संजय जून, उपायुक्त, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed