{"_id":"5dc4738a8ebc3e5b09755933","slug":"civic-bahadurgarh-news-rtk5265356140","type":"story","status":"publish","title_hn":"एम्स-2 : नौकरी से निकाले गए सफाई कर्मियों को फिर से वापस लेने पर बनी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एम्स-2 : नौकरी से निकाले गए सफाई कर्मियों को फिर से वापस लेने पर बनी बात
विज्ञापन
बाढ़सा एम्स-2 कैंसर संस्थान से सफाई कर्मचारियों को नौकरी से बाहर निकालने के मामले में विधायक कुलदीप वत्स एम्स अधिकारियों से मिले। एम्स अधिकारी डॉ. एंजेल और विधायक कुलदीप वत्स के बीच हुई बैठक के बाद कर्मचारियों को वापस लेने का फैसला लिया गया। दोनों के बीच हुई बातचीत में कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का कारण अनुशासनहीनता का बताया गया। सफाई कर्मचारी सुदर्शन प्राइवेट लिमिटेड के अधीन काम करते हैं।
बाढ़सा गांव स्थित एम्स-2 से 19 अक्तूबर को 11 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया गया है। सभी सफाई कर्मचारी थे। नौकरी से निकाले जाने के बाद से ही सफाई कर्मचारी बार बार बहाली की मांग कर रहे थे, लेकिन उन्हें बहाल नहीं किया गया। मामला विधायक कुलदीप वत्स के संज्ञान में आने के बाद वह दोपहर को एम्स-टू संस्थान पहुंचे और अधिकारियों से बातचीत की। डॉ. एंजेल और विधायक वत्स के बीच बैठक हुई और बाद में अधिकारियों को वापस लेने का आश्वासन दिया गया है। डॉ. एंजेल ने बताया कि उनके संज्ञान में कर्मचारियों को नौकरी से निकाले जाने का मामला नहीं था क्योंकि सफाई कर्मचारी निजी कंपनी के अधीन काम करते हैं। अब मामला संज्ञान में आया है तो संबंधित कंपनी के अधिकारियों से बातचीत की गई है, जिन्होंने कर्मचारियों को बहाल करने की बात की है। बैठक के बाद विधायक कुलदीप वत्स ने बताया कि कर्मचारियों को निकालने की जब उन्हें पता चली तो वह बाढ़सा गांव पहुंचे है और कर्मचारियों से बातचीत के बाद अधिकारियों से बैठक हुई है। बैठक में अधिकारियों ने सभी 11 सफाई कर्मचारियों को बहाल करने का आश्वासन दिया है। विधायक कुलदीप वत्स के साथ चंदन बाढ़सा, प्रेम, राकेश लाडपुर, चेतानंद, नरेन्द्र एमपी माजरा, बबलू, इंदराज और सतीश पेलपा भी मौजूद रहे।
19 अक्तूबर को हटाया गया था
नौकरी से निकाले गए सफाई कर्मचारी सुनील, संजय, श्रीभगवान, आकाश, अनिल, राहुल ने बताया कि 18 अक्तूबर की रात 9 बजे उनका काम समाप्त हो गया था। काम समाप्त कर वह चार्ज छोड़कर घर जा रहे थे तो उन्हें फील्ड मैनेजर ने रोक लिया। कुछ देर बाद वह घर चले गए, लेकिन अगले दिन उन्हें नौकरी से हटाने की बात कहकर काम नहीं दिया गया।
विज्ञापन
सफाई कर्मचारियों को निकालने का मामला संज्ञान में आते ही संबंधित कंपनी के अधिकारियों से बातचीत की गई है। विधायक कुलदीप वत्स ने मामले से अवगत करवाया है। कर्मचारियों को दोबारा से नौकरी पर रखा जाएगा।
डॉ. एंजेल, एम्स-2