फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   civic

नहीं सुधर रही बहादुरगढ़ की आबोहवा, एक्यूआई पहुंचा 465 पर

Sat, 02 Nov 2019 01:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
civic
करीब एक सप्ताह से बहादुरगढ़ क्षेत्र में चारों ओर जहरीला धुआं फैला हुआ है। अब तो इससे लोग बीमारी की चपेट में भी आने लगे हैं। अस्पतालों में भी सांस और आंखों में जलन के रोगियों की भीड़ भी बढ़ने लगी है। शुक्रवार को बहादुरगढ़ में एयर क्वालिटी इंडेक्स उच्चतम 465 स्तर पर पहुंच गया जोकि स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक है। बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए ईपीसीए की ओर से प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों को पांच नवंबर तक बंद करने के निर्देश जारी किए हैं। बहादुरगढ़ क्षेत्र में लगभग तीन हजार फैक्ट्रियां हैं। इनमें अधिकतर फैक्ट्रियां धुआं छोड़ती हैं। शुक्रवार को बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए जिला प्रशासन ने बहादुरगढ़ में 5 नवंबर तक इकाईयां बंद करने के निर्देश जारी किए हैं। एक्यूआई लगातार बढ़ रहा है। इससे उल्टी, अस्थमा, सिर दर्द, आंखों में जलन, फेफड़ों के संक्रमण से सेहत बिगड़ने के आसार बने रहते हैं। ऐसे में हमें अपने स्वास्थ्य को लेकर विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। वीरवार को एक्यूआई 321 पर था। जबकि शुक्रवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स भी वीरवार के मुकाबले 144 प्वाइंट बढ़कर 465 पर पहुंच गया।
विज्ञापन

मास्क लगाकर ही घर से निकलें
इन दिनों क्षेत्र में फैले प्रदूषण की चपेट में ज्यादातर दुपहिया वाहन चालक आ रहे हैं। नागरिक अस्पताल के चिकित्सकों ने क्षेत्रवासियों से फैले स्मॉग से बचने की सलाह दी है। नागरिक अस्पताल के डॉ. धर्मबीर ने कहा कि खासकर बुुजुर्गों, बच्चों को इस प्रदूषण से बचना चाहिए। उन्हें घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। यदि जरूरी हो तो मास्क लगाकर ही घर से निकले। उन्होंने सुबह के समय सैर पर निकलने वाले लोगों से आह्वान किया है कि वे सुबह देर से सैर पर निकले, खाली पेट सैर पर न जाएं, ओस पड़ने के बाद ही टहलने जाएं, क्योंकि ओस प्रदूषण की एक परत को खत्म कर देती है।
विज्ञापन

बहादुरगढ़ में प्रदूषण की स्थिति
तारीख एक्यूआई
27 अक्टूबर 436
28 अक्टूबर 342
29 अक्टूबर 336
30 अक्टूबर 329
31 अक्टूबर 321
01 नवंबर 465
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed