फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   civic

लोक आस्था का महापर्व छठ कल से

Wed, 30 Oct 2019 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
civic
लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत 31 अक्तूबर से हो रही है। चार दिवसीय पर्व को बहादुरगढ़ में श्रद्धा और उमंगों के साथ मनाया जाता है। शहर में रह रहे पूर्वांचल वासियों ने पर्व मनाने की तैयारियां शुरू कर दी है। इसके लिए मंगलवार को बाजार में लोगों ने खूब खरीदारी की। बिहार, झारखंड और पूर्वांचल आदि क्षेत्रों के लोग छठ पर्व को श्रद्धा के साथ मनाते हैं। औद्योगिक नगरी बहादुरगढ़ में इन राज्यों के करीब 30 हजार से अधिक लोग रहते हैं। छोटूराम नगर, महावीर पार्क, लाइनपार, मेला ग्राउंड और लाइनपार समेत शहर के कई हिस्सों में पूर्वांचल के लोग रहते हैं। स्वाभाविक है कि यहां भी छठ पर्व पर काफी रौनक रहेगी। वीरवार से छठ पर्व शुरू हो रहा है। लोगों ने पर्व मनाने की तैयारी पहले ही शुरू कर दी थी। मंगलवार की शाम बाजार में दुकानें सजनी शुरू हो गईं। बाजार में पूर्वांचल वासियों की काफी भीड़ दिखी। छोटूराम नगरवासी विनोद ने बताया कि यह पर्व अपने आराध्य सूर्य देवता को प्रसन्न करने के लिए किया जाता है। एक बार सूर्य अस्त और अगले दिन सूर्योदय पर सूर्य देवता को अर्घ्य दिया जाता है। उन्होंने कहा कि पर्व की तैयारियां पूरी कर ली गई है। छोटूराम नगर, झज्जर रोड के नजदीक जलघर, बिहारी कॉलोनी और महावीर पार्क के पास सूर्य की पूजा की जाएगी।
विज्ञापन

छठ पूजा महोत्सव
नहाय-खाय : 31 अक्तूबर
खरना : एक नवंबर
अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य : दो नवंबर
उदयगामी सूर्य का अर्घ्य : तीन नवंबर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed