फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   civic

धनतेरस आज : ज्वेलर्स, बर्तन और कपड़े की सजीं दुकानें

Fri, 25 Oct 2019 01:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
civic
धनतेरस को लेकर बाजार में रौनक बढ़ गई है। त्योहार के मौके पर हर कोई अपनी-अपनी पसंद की चीजों को खरीदने में लगा हुआ है। धनतेरस और दिवाली के आते ही कई दुकानों और शोरूम में एडवांस बुकिंग करनी भी शुरू कर दी है। त्योहार के आते ही बाजारों में तरह-तरह की रंग बिरंगी चीजें उपलब्ध है। दीपोत्सव पर इलेक्ट्रॉनिक सामान ने लोगों को अपनी ओर आकर्षित करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

घर की शोभा बढ़ाने के लिए एक से बढ़कर एक सामान की एडवांस बुकिंग करते हुए धनतेरस पर अपने घर नए वैरायटी के सामान भिजवाने के लिए दुकानदार को आर्डर बुक कराए हैं। रेलवे रोड पर स्थित एक बड़े इलेक्ट्रॉनिक्स के शोरूम पर खरीदारी करने के लिए आए राजेश कुमार, शमशेर सिंह, अपर्णा व सुमित्रा ने कहा कि धनतेरस पर घर में नया सामान खरीदकर लाना शुभ होता है। इसी के चलते उन्होंने इस पर्व के आने से पहले ही वाशिंग मशीन, एलईडी, ओवन व फ्रिज सहित अन्य आइटम खरीदे हैं। अबकी बार लोग इलेक्ट्रानिक्स आइटम खरीदने में अधिक तवज्जों दे रहे हैं क्योंकि इनसे बिजली की बचत भी होगी और घर में काम भी बेहतर हो सकेगा। इलेक्ट्रानिक शोरूम संचालक राजेश कुमार ने बताया कि सभी ग्राहकों को कैश ऑन डिलीवरी की सुविधा दी जा रही है।
विज्ञापन

सादी वर्दी में तैनात रहेगी पुलिस
सिटी एसएचओ फूल कंवार ने बताया कि त्योहारी सीजन में बाजार में भीड़ बढ़ जाती है। इससे छीना झपटी की वारदात बढ़ने की संभावना भी अधिक होती है। लोगों के साथ वारदात न हो, इसलिए बाजार में सादी वर्दी में पुलिस की तैनाती की गई है, लेकिन लोगों के बीच सादी वर्दी में महिला ओर पुलिस के जवान भी तैनात रहेंगे। गुप्तचरों को सक्रिय किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य बाजार पर रहेगी खास नजर
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि त्योहारी सीजन में पुलिस को निर्देशित किया गया है कि बाजार में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। किसी भी तरह की कोताही न बरतें। पुलिस ने बाजारों में अपने गुप्तचर लगा दिए हैं, ताकि अगर कोई गड़बड़ी हो तो उसकी सूचना तुरंत मिले। शहर में खासतौर पर रेलवे रोड और मेन बाजार काफी व्यस्त रहता है। इसलिए इन दोनों ही मार्केट में खास नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed