फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   civic

बादली को मिलेगा नगर पालिका का दर्जा, 50 बेड का अस्पताल और बस स्टैंड भी बनेगा

Wed, 28 Aug 2019 12:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
civic
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान बादली गांव को नगर पालिका का दर्जा, 50 बेड का अस्पताल, बादली गांव में सीवरेज की सुविधा और नए बस स्टैंड के निर्माण की घोषणा की। यात्रा के सातवें दिन मंगलवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल बादली विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर थे। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री तथा बादली से विधायक ओमप्रकाश धनखड़ द्वारा रखी गई इन मांगों को पूरा करने पर मुख्यमंत्री ने सहमति जताते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव के उपरांत अगले कार्यकाल में पहली प्राथमिकता से इन कार्यों को पूरा किया जाएगा। बादली गांव को तहसील, खंड व उपमंडल का दर्जा भी वर्तमान सरकार के कार्यकाल के दौरान मिला है और अब बादली को नगर पालिका की सौगात और 50 बेड का उपमंडल स्तरीय अस्पताल मिलना क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि है। मुख्यमंत्री के साथ मंगलवार को कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ओमप्रकाश धनखड़, लोक निर्माण मंत्री राव नरबीर सिंह, सांसद अरविंद शर्मा व संजय भाटिया, विधायक नरेश कौशिक, मास्टर रणबीर गुलिया सहित अनेक वरिष्ठ नेता भी जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान साथ रहे। जन आशीर्वाद यात्रा बादली हलके के गांव लुकसर में प्रवेश किया और उसके बाद गांव गंगडवा, गुभाना-माजरी, बादली, लाडपुर, बामडौला, कुकडौला, मुनिमपुर और कलाई होते हुए सिलाना पहुंचे। मुख्यमंत्री ने बादली गांव में बस स्टैंड के निर्धारित स्थल पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए एक अन्य महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा कि सरकार के अगले कार्यकाल में हर में रसोई और नल से जल पहुंचाया जाएगा। सिक्योरिटी, हेल्थ व एजुकेशन भी सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने बादली हलके को खिलाड़ियों और वीर सैनिकों का क्षेत्र बताते हुए कहा कि पद्मश्री बजरंग पूनिया का गांव खुड्डन, तैमूर लंग का वध करने वाले हरबीर गुलिया, विक्टोरिया क्रास स्व. बदलूराम गांव ढाकला से तथा गांव सुबाना के वीर चक्र विजेता राकेश पर हमें नाज है। सीएम ने कहा कि बाढ़सा स्थित दिल्ली एम्स एट बाढ़सा को सीधा सड़क मार्ग से अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से जोड़ा जाएगा। यात्रा को सफल बनाने में जोगेंद्र बाढ़सा, नरेश देवी सरपंच और अमित छनपाड़िया भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

मैंने ढाई करोड़ जनता की सेवा की
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपनी सरकार की उपलब्धियों के साथ पिछली सरकारों की विफलताओं को भी गिनाते हुए कहा कि पहले वाले सीएम राजा की तरह राजसी ठाट-बाट से जनता के साथ व्यवहार करते थे। हमने पांच साल जनता का सेवक बनकर हरियाणा की ढाई करोड़ जनता की सेवा की है। उन्होंने कहा कि हमारे सामने देश पहले, उसके बाद दल और अंत में स्वयं को रखा जाता है।
विज्ञापन

पीएम के कार्यक्रम का दिया निमंत्रण
जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान सीएम ने कहा कि हम अगले पांच साल सेवा करने के लिए जनता का आशीर्वाद लेने के लिए निकले है और सातवें दिन यह 38वीं विधानसभा है। इस यात्रा के समापन पर आठ सितंबर को रोहतक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आएंगे और अपने लोकप्रिय नेता को सुनने के लिए आप सभी अवश्य रोहतक पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed