फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Circumambulation done before immersion of Lord Ganesha's idol

Jhajjar-Bahadurgarh News: भगवान श्रीगणेश की प्रतिमा विसर्जन से पहले की गई परिक्रमा

Mon, 01 Sep 2025 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 01 Sep 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Circumambulation done before immersion of Lord Ganesha's idol
-फोटो 52 : गणेशजी की प्रतिमा विसर्जन से पहले जौहरी नगर में परिक्रमा दौरान भजनों पर झूमते श्रद्ध - फोटो : संवाद
बहादुरगढ़। शहर के लाइनपार स्थित श्री शिव सेवा समिति से जुड़े कई सदस्यों ने मिलकर रविवार को गणपति की प्रतिमा को पूरे विधि-विधान के साथ विसर्जन किया। इससे पहले वार्ड-5 और 6 की कई गलियों से नगर परिक्रमा भी की गई। भक्त गणपति के मधुर भजनों का रसपान करते हुए रंग गुलाल उड़ाते झूमते हुए नगर परिक्रमा में शामिल रहे।
विज्ञापन

बच्चों, युवाओं, महिलाओं और आयोजकों में इस दौरान बेहद उत्साह देखने को मिला। समिति से जुड़े सदस्यों ने कहा कि भगवान गणेश की महिमा से जीवन में खुशहाली का संचार होता है। गणपति का गुणगान करते हुए डीजे पर नाचते हुए वार्ड-5 के शिव मंदिर बगीची के पास से परिक्रमा यात्रा शुरू की। यह यात्रा हरी नगर, फ्रेंडस कॉलोनी, जौहरी नगर, वत्स कॉलोनी से होते हुए निकाली गई। परिक्रमा पूरी करने के बाद गणेश की प्रतिमा को विसर्जन के लिए ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed