फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Chief Minister Udandaste raids the confectionery stores, rasgulla, barfi filled samples

मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने मिष्ठान भंडारों पर मारा छापा, रसगुल्ले, बर्फी के भरे सैंपल

Tue, 27 Oct 2020 11:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister Udandaste raids the confectionery stores, rasgulla, barfi filled samples
बहादुरगढ़। त्योहारी सीजन में मिठाइयों में मिलावट को रोकने लिए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। मंगलवार को मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम के साथ मिलकर शहर में कई मिष्ठान भंडारों पर छापा मारा। इस दौरान टीम ने रसगुल्ले, बर्फी और खोये के सैंपल भरे। इन्हें जांच के लिए करनाल स्थित लैब में भेजा जाएगा। इनकी रिपोर्ट 14 दिन के अंदर आएगी। अगर सैंपल फेल मिला तो संबंधित दुकानदार के खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

सब इंस्पेक्टर देवेंद्र के नेतृत्व में टीम ने मंगलवार को सैंपल लेने के अलावा मिठाइयों के स्टॉल पर मैन्युफैक्चरिंग व एक्सपायरी डेट की भी जांच की। टीम ने नई बस्ती स्थित दलाल स्वीट्स शॉप पर घी समेत अन्य सामान को लेकर जांच की। यहां पर टीम ने घी के साथ-साथ मिठाइयों के भी सैंपल लिए। इस दौरान दुकान संचालक हरिओम दलाल का कहना है कि उनके यहां पर हर सामान को साफ सफाई से तैयार किया जाता है। किसी भी तरह की मिलावट नहीं की जाती। देवेंद्र ने बताया कि अक्तूबर माह से नए नियम के तहत सभी दुकानदारों को मिठाई पर बनाने की तिथि व खपत की अंतिम तिथि लिखनी अनिवार्य है। अगर कोई दुकानदार इसमें लापरवाही करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही। टीम में एएसआई सहदेव, डॉ. जोगेंद्र, मंदीप, सुरेंद्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed