फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Chief Minister launched and inaugurated development projects worth 440 crores in Jhajjar

Jhajjar: मुख्यमंत्री ने किया 440 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ व उद्घाटन, ओपी धनखड़ ने दी लोगों को बधाई

Tue, 18 Jul 2023 12:52 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 18 Jul 2023 12:52 PM IST
सार

झज्जर के लोगों को करोड़ रुपये की सौगात मिली है। इसमें 2.18 करोड़ की लागत से गांव भापडौदा में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के नए भवन का मारौत स्कूल में 1.94 करोड् रूपए की लागत से हाल व नए भवन का शिलान्यास। गांव मुंडाहेड़ा में  2.86 करोड की लागत से राजकीय स्कूल में भवन व इंटरलोकिंग कार्य का शुभारंभ किया।

विज्ञापन
Chief Minister launched and inaugurated development projects worth 440 crores in Jhajjar
सिलानी पशु चिकित्सालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झज्जर को आज लगभग 440 करोड़ रुपये की विकास परियोनाएं मिलने जा रही है। हरियाणा भाजपा अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने सभी जिलावासियों को इस विशेष अवसर पर शुभकामनाएं दी हैं। धनखड़ ने कहा कि जल निकासी, सिंचाई, स्कूलों के लिए नए भवन,पशु चिकित्सालय के नए भवन, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की क्षमता में बढ़ोतरी सहित 19 तैयार हुई परियोजनाओं का शुभारंभ और 17 नई विकास परियोनाओं की आधारशिला प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा रखी जा रही है।

विज्ञापन


इनमें 2.18 करोड़ की लागत से गांव भापडौदा में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के नए भवन का मारौत स्कूल में 1.94 करोड् रूपए की लागत से हाल व नए भवन का शिलान्यास। गांव मुंडाहेड़ा में  2.86 करोड की लागत से राजकीय स्कूल में भवन व इंटरलोकिंग कार्य का शुभारंभ किया। अमरूत योजना के अंतर्गत शहरी नागरिकों की सुविधा के लिए बहादुरगढ में 31.57 लाख रूपए की लागत से पेयजल परियोजना और 53.28 लाख रूपए की लागत से सीवरेज प्रणाली का शुभारंभ।
विज्ञापन


बरसाती पानी की निकासी को लेकर 1.50 करोड़ की  
लागत से सिंकदरपुर माइनर के रिमोडलिंग कार्य ,गांव धौड़ में जलभराव संबंधी समस्या के समाधान के लिए 3.94 करोड की टयूबवैल परियोजना,गांव बेरी व दुजाना में 4.94 करोड़ की जलनिकासी परियोजना, 2.58 करोड़ की लागत से माजरा लिंक दरें5 से लोहारू फीडर तक पाइप लाइन डालने,गांव बेरी में 9.29 करोड़ की लागत से दुजाना,शेरिया व आसपास के गांवों में भूजल स्तर में सुधार को लेकर टयूबवैल परियोजना।
विज्ञापन
विज्ञापन


4.16 करोड की लागत से चिमनी माइनर से लोहारू फीडर तक अंडर ग्राऊंड पाइप लाइन बिछाने, 2.38 करोड की लागत से माजरा सिवाना लिंक ड्रेन से लोहारू फीडर तक पाइन लाइन डालने,झज्जर में 6.52 करोड और 7.18 करोड की सुक्ष्म सिंचाई को लेकर दूषित पानी के सदुपयोग पर आधारित दो परियोजना। बेरी गांव में 5.37 करोड की लागत से सर्मसिबल पंप स्थापित करने, 2.77 करोड की लागत से अकेहड़ी मदनपुर से जेएलएन एस्केप चैनल तक नहर के दोनों ओर ईंट बिछाने, 3.96 करोड की लागत से गांव पेलपा में आरसीसी पाइप लाइन का  लोकार्पण होगा।

एक.22 लाख की लागत से साइकी वाला जोहड से गांव सिलाना में इतरा तालाब सिलाना तक पाइप लाइन निर्माण,गांव गिजाडौद में 1.6 करोड की जलनिकासी परियोजनाओं का शिलान्यास,गांव खुुडन में 1.76 करोड की लागत से आरसीसी पाइप लाइन परियोजना ।      

1.8 करोड रूपए की लागत से मांडोठी के खेतों से डाबोदा माइनर तक भूमिगत पाइप लाइन, 1.7 करोड की लागत से गंगडवा गांव से केसीबी लिंक ड्रेन तक पाइप लाइन बिछाने के कार्य ,  1.78 करोड की लागत से दुजाना पंप हाऊस पर नए पंप,ट्रांसफार्मर सहित अन्य कार्यों का उदघाटन, गांव कोंद्रावली में 2.5 करोड की लागत से जेएलएन तक पाइप लाइन बिछाने, 1.23 करोड की लागत से पहाड़ीपुर गांव में जेएलएन फीडर तक भूमिगत पाइन लाइन डालने, 2.18 करोड की लागत से मातनहेल में जेएलएन फीडर तक भूमिगत पाइप लाइन, 1.10 करोड की लागत से ढलानवास माइनर और 4.36 करोड की लागत से सेहलंगा माइनर तथा 3.18 करोड की लागत से मालियावास माइनर से टेल तक के नवीनीकरण  कार्य।


1.81 करोड की लागत से निमली माइनर से टेल तक नवीनीकरण कार्य, अकेहडी मदनपुर पंप हाऊस पर 2.33 करोड की लागत से  , 305.33 करोड की लागत से जेएलएन फीडर से साल्हावास पुल तक नवीनीकरण, 1.55 करोड की लागत से बिठला लिंक ड्रेन तक पाइप लाइन निर्माण, 35.83 लाख की लागत से तैयार पशु अस्पताल सिलानी,मारोत में ड्रेन नंबर आठ पर 3.79 करोड़ की लागत से पुन:निर्मित वीआर ब्रिज और 11.23 करोड़ की लागत से तैयार कोसली रोड झज्जर और सांपला बाईपास पर बने एमएलडी के अपग्रेडशन का उदघाटन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed