फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Chief Minister inaugurates and inaugurates 93.73 crore project through video conferencing

मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से किया 93.73 करोड़ के प्रोजेक्ट का शिलान्यास और उद्घाटन

Tue, 27 Oct 2020 11:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister inaugurates and inaugurates 93.73 crore project through video conferencing
स्कूल के निर्माण का शिलान्यास करते केंद्रीय राज्यमंत्री रतन लाल कटारिया। - फोटो : Jhjhar
झज्जर। जिलावासियों को मंगलवार को आयोजित उद्घाटन एवं शिलान्यास समारोह में मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंस से 93.73 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात दी गई। जिलास्तरीय समारोह में केंद्रीय जलशक्ति एवं सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री रतन लाल कटारिया बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य मंत्री ने राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 334बी पर गांव खेड़ी खुम्मार रोड पर नवनिर्मित रेलवे ओवरब्रिज, गांव सिलानी केशो में स्थित चौ. रणबीर सिंह राजकीय तकनीकी संस्थान में छात्रावास और गांव बाढ़सा में मिनी बस स्टैंड भवन का उद्घाटन किया। साथ ही 51.26 करोड़ रुपये की 14 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। समारोह में केंद्रीय जलशक्ति राज्य मंत्री रतन लाल कटारिया ने हरियाणा सरकार के दूसरे कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने पर विकास योजनाओं को दर्शाती समृद्ध हरियाणा-सुशासन से जन सेवा का एक और वर्ष बुकलेट का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि सरकार के दूसरे कार्यकाल में हुए विकास कार्यों का ब्योरा इस बुकलेट में दिया गया है जोकि जागरूकता की दिशा में अतुलनीय कदम है। इस मौके पर उपायुक्त जितेंद्र कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष विक्रम कादियान, जजपा जिलाध्यक्ष राकेश जाखड़, भाजपा नेता डॉ. राकेश, एडीसी जगनिवास, एसडीएम झज्जर शिखा, लोक निर्माण विभाग के एसई अशोक कुमार, जनस्वास्थ्य विभाग के एसई जगबीर सिंह मलिक, लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन नरेंद्र सिंघरोहा, पूर्व चेयरपर्सन सुनीता चौहान, आनंद सागर, अनिल शर्मा, सीमा दहिया, संजय, उपेंद्र कादियान, दिनेश गोयल, राजीव दलाल, केशव सिंघल, प्रीतम कुकडौला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

14 परियोजनाओं का हुआ शिलान्यास
समारोह में 3.20 करोड़ रुपये की आनुमानित लागत से झज्जर-बहादुरगढ़ मार्ग वाया उखलचना, बोड़िया, कबलाना रोड के सुधारीकरण व चौड़ा करने का कार्य, करीब 5.87 करोड़ की लागत से झज्जर-फरूखनगर रोड से सुरहा, जहांगीरपुर, खुंगाई, शेखुपुर जट्ट, भदानी, सुर्खपुर से झज्जर रोड तक सड़क नवीनीकरण व चौड़ा करने का कार्य, करीब 4.55 करोड़ की लागत से खेडा थरू से झामरी रोड सड़क सुधारीकरण, करीब 2.88 करोड़ में गांव भंभेवा से कारोर वाया डीघल रोड सड़क नवीनीकरण कार्य, करीब 6.37 करोड़ से गांव निलाहेड़ी से कोसली रेलवे स्टेशन वाया बिठला, अंबोली रोड सड़क नवीनीकरण कार्य, करीब 3.68 करोड़ की लागत से चिड़िया से बहु वाया खोरड़ा रोड सड़क नवीनीकरण व सुधारीकरण के कार्य, 3.95 करोड़ रुपये की लागत से सुंदरहेटी से नौंगांव व मालियावास तक सड़क सुदृढ़ीकरण, करीब 3.73 करोड़ से बणी मंदिर से जुड़ी वाया साल्हावास की ढाणी रोड, करीब दो करोड़ की लागत से मातनहेल से साल्हावास वाया बंबूलिया, कोयलपुर, रेढ़ूवास सड़क सुधारीकरण कार्य, करीब 2.44 करोड़ से अमादलपुर से काहड़ी-ढाणी घाटौली से भटेड़ा व माछरौली सड़क नवीनीकरण, करीब 4.11 करोड़ से रईया गांव से रणखंडा सड़क सुधारीकरण व नवीनीकरण कार्य, करीब 1.94 करोड़ से डीघल गांव की अंदरूनी सड़कें, करीब 1.41 करोड़ की आनुमानित लागत से रोहतक-झज्जर रोड से झज्जर-बहादुरगढ़ रोड ड्रेन सहित सड़क नवीनीकरण कार्य और बेरी में करीब 5 करोड़ की लागत से राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के भवन का शिलान्यास किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed