{"_id":"672e7028feff11ff570922c4","slug":"chhath-mahaparva-arghya-to-the-rising-sunfarewell-to-chhath-maiya-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-110938-2024-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"छठ महापर्व : उगते सूरज को अर्घ्य...विदा हुई छठी मइया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छठ महापर्व : उगते सूरज को अर्घ्य...विदा हुई छठी मइया
Sat, 09 Nov 2024 01:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sat, 09 Nov 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
डे्रन वाले रास्ते के नजदीक पूजा अर्चना में जुटे श्रद्धालु।
बहादुरगढ़। पूर्वांचलवासियों का चार दिवसीय लोकप्रिय छठ पूजा महापर्व शुक्रवार को उदयीमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही संपन्न हो गया। शहर में छोटे-बड़े 30 से अधिक घाटों पर श्रद्धालुओं ने पूजा की और उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। सबसे अधिक भीड़ महावीर पार्क के निकट नहर किनारे और छोटूराम नगर में रही। यहां पर मेले जैसा माहौल रहा।
सूर्या रोशनी बहादुरगढ़ के परिसर में छठ घाट पर व्रतियों ने सूर्यदेव को अर्घ्य देकर सनातन धर्म की सैकड़ों साल पुरानी परंपरा का श्रद्धा पूर्वक निर्वहन किया। श्रद्धालुओं ने बताया कि इससे स्वास्थ्य आदि से संबंधित जीवन की कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। शहर के सेक्टर-9, कसार, लाइनपार की बिहारी काॅलोनी, निजामपुर रोड की बिहारी काॅलोनी, बाबा हरिदास नगर, पटेलनगर, धर्म विहार और कई अन्य क्षेत्रों में छोटे-बड़े घाटों पर हजारों लोगों ने सूर्य भगवान को अर्घ्य दिया। शुक्रवार को छठ घाटों पर सुबह 4 बजे से ही लोगों का पहुंचना शुरू हो गया। लोग पहुंचते रहे और छठ घाटों पर प्रसाद के सूप और डालों को सजाकर रखते गए। छठ व्रत करने वाली महिलाएं तालाबों में उतर कर भगवान भास्कर के उगने का इंतजार करती दिखी और छठव्रती सूर्य की उपासना करती नजर आई।
वहीं बहादुरगढ़ में नजफगढ़ रोड स्थित आर्यनगर फेस-2 में रह रहे बिहार के जिला सिवान के मूल निवासी दूरभाष और उनके परिजनों-पड़ोसियों ने बहादुरगढ़ माइनर के छठ घाट पर उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। व्रत खोलने के बाद दूरभाष व उनकी पत्नी दया देवी ने अपने आस पड़ोस में और अन्य प्रियजनों को मीठी सुहाली, केले, सिंघाडे व लड्डू का प्रसाद वितरित किया।