फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   cheers on birth of girl child

परिवार में 30 साल बाद बेटी के जन्म पर मनाई खुशियां

Tue, 16 Jun 2015 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ झज्जर
अमर उजाला ब्यूरो/ झज्जर Updated Tue, 16 Jun 2015 12:47 AM IST
विज्ञापन

‘लोग पता नहीं क्यों गर्भ में ही बेटी को मार देते हैं। हमारे घर तो बेटी के जन्म पर त्यौहार जैसा माहौल बना हुआ है। सब बहुत खुश हैं और एक-दूसरे को बधाई दे रहे हैं।’

विज्ञापन


यह कहना है गांव सासरौली निवासी बबीता का। बबीता आंगनबाड़ी में हेल्पर का काम करती है। बबीता के परिवार में 30 साल बाद बेटी के जन्म पर बबीता ने कुंआ पूजन किया और परिवार की महिलाओं ने मंगल गीत गाए।
विज्ञापन


इतना ही नहीं कुंआ पूजन में साथ गई महिलाओं को भी बबीता ने कन्या भ्रूण हत्या नहीं करने की शपथ दिलाई।

सासरौली निवासी नसीब की पत्नी बबीता आंगनबाड़ी मे हेल्पर का काम करती है। बबीता ने 20 मई को बेटी को जन्म दिया था। नसीब ने बताया कि बेटी पैदा होने के बाद से पूरा परिवार बहुत ही खुश है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उनके परिवार में 30 साल बाद बेटी का जन्म हुआ है। जब बबीता गर्भवती थी तो परिवार का प्रत्येक सदस्य यही चाहता था कि बबीता बेटी को जन्म दे।


बबीता ने कहा कि उसका पति मजदूरी करता है और वह आंगनबाड़ी में हेल्पर है। उनकी आमदनी भले ही ज्यादा न हो, मगर वे जी तोड़ मेहनत कर अपनी बेटी को पढ़ाएंगे तथा उसे इस काबिल बनाएंगे कि वो उनका नाम रोशन कर सके। बेटी के जन्म पर दादी राजो देवी ने भी खुशी जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed