{"_id":"63cd972ac8a5800dc824a4da","slug":"checking-of-1435-vehicles-during-checking-under-night-domination-challaning-of-19-jhjhar-news-rtk670017358-2023-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: नाइट डोमिनेशन के तहत चैकिंग के दौरान 1435 वाहनों की जांच, 19 के चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: नाइट डोमिनेशन के तहत चैकिंग के दौरान 1435 वाहनों की जांच, 19 के चालान
विज्ञापन
झज्जर। आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम तथा अपराधियों की धरपकड़ के लिए शनिवार रात से रविवार सुबह तक पुलिस की ओर से नाईट डोमिनेशन अभियान चलाया गया। अभियान के तहत अलग अलग स्थानों पर विशेष नाका व गश्त पार्टियों को तैनात करके संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की जांच पड़ताल की गई। पुलिस की विभिन्न टीमों ने नाईट डोमिनेशन के तहत जांच के दौरान जिला के अलग अलग स्थानों पर 1435 वाहनों की जांच की गई। जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर 19 वाहनों के चालान किए गए।
अभियान के तहत दुष्चरित्र व्यक्तियों व हिस्ट्रीशीटर को भी चैक किया गया। पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा 17 व्यक्तियों के उनकी पहचान को पुख्ता करने के उद्देश्य से पर्चे अजनबी बनाए गए। पुलिस की एक टीम ने एक आरोपी को मादक पदार्थ गांजा के साथ काबू किया। आरोपी के कब्जे से 210 ग्राम गांजा बरामद हुआ। गांजा के साथ गिरफ्त में आए आरोपी संदीप निवासी जाखोदा के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए थाना शहर बहादुरगढ़ में अपराधिक मामला दर्ज किया गया। वहीं पुलिस की एक टीम द्वारा एक आरोपी जगदीश निवासी नयागांव को सट्टा खाईवाली करते थाना शहर बहादुरगढ़ के क्षेत्र से काबू किया गया। एक आरोपी को 11 बोतल देसी शराब के साथ काबू किया। पकड़े गए आरोपी विजय ऋषि देव निवासी जिला पूर्णिया बिहार हाल किराएदार बेरी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए थाना बेरी में मामला दर्ज किया गया। अलग-अलग मामलों में पकड़े गए उपरोक्त आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई गई।
पुलिस अधीक्षक वसीम अकरम का कहना है कि पुलिस की तरफ से समय-समय पर नाइट डोमिनेशन अभियान चलाए जाते हैं। ताकि आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखी जा सके।