{"_id":"669868d96667c7a57a0bc056","slug":"check-in-facility-for-international-flights-started-at-new-delhi-and-shivaji-stadium-metro-stations-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-108650-2024-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: नई दिल्ली और शिवाजी स्टेडियम मेट्रो स्टेशनों पर अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए चेक इन सुविधा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: नई दिल्ली और शिवाजी स्टेडियम मेट्रो स्टेशनों पर अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए चेक इन सुविधा शुरू
Thu, 18 Jul 2024 06:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 18 Jul 2024 06:29 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन (डीएमआरसी) ने एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन के नई दिल्ली और शिवाजी स्टेडियम मेट्रो स्टेशनों पर अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए चेक इन सुविधा शुरू की है। इससे यात्रियों की सुविधा में एक और इजाफा हुआ है।
दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डीआइएएल), एयर इंडिया और विस्तारा एयरलाइंस के सहयोग से डीएमआरसी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को सुविधा प्रदान करने के लिए अपनी चेक इन और बैगेज ड्राॅप सेवा का विस्तार कर रहा है। पहले केवल घरेलू यात्रियों के लिए उपलब्ध इस सुविधा से अब एयर इंडिया और विस्तारा एयरलाइंस के साथ उड़ान भरने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्री मेट्रो स्टेशनों पर अपना सामान चेक इन कर सकते हैं। यात्रियों को और अधिक लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से डीएमआरसी ने अधिक एयरलाइनों को इस पहल में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। यात्री नई दिल्ली और शिवाजी स्टेडियम मेट्रो स्टेशनों पर अपना सामान चेक इन कर सकते हैं। एयर इंडिया के यात्रियों के लिए चेक इन सेवा नई दिल्ली और शिवाजी स्टेडियम मेट्रो स्टेशनों पर सुबह छह बजे से रात नौ बजे तक उपलब्ध है। विस्तारा एयरलाइंस के यात्री नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर हर दिन सुबह छह बजे से रात आठ बजे तक इस सेवा का उपयोग कर सकते हैं।
यात्री इन मेट्रो स्टेशनों पर अपना सामान चेक इन कर सकते हैं और उनके सामान को उन्नत स्वचालित प्रणालियों का उपयोग करके विमान तक सुरक्षित रूप से पहुंचाया जाएगा। यह सेवा एयर इंडिया के यात्रियों के लिए नई दिल्ली और शिवाजी स्टेडियम मेट्रो स्टेशनों पर सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक और विस्तारा एयरलाइंस के यात्रियों के लिए नई दिल्ली में सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक हर रोज उपलब्ध है। यात्री घरेलू उड़ानों के लिए उड़ान प्रस्थान समय से बारह घंटे से दो घंटे पहले और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए चार घंटे से तीन घंटे पहले अपना चेक इन पूरा कर सकते हैं। नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर एयरलाइन चेक इन काउंटर कानकोर्स स्तर पर स्थित हैं। शिवाजी स्टेडियम मेट्रो स्टेशन पर एयरलाइन चेक इन काउंटर कानकोर्स स्तर पर वीएफएस ग्लोबल आफिस के बगल में स्थित है।
विज्ञापन
वर्जन...
इस नई सेवा में पहले से ही यात्रियों की उत्साहजनक भागीदारी देखी गई है जो नई दिल्ली और शिवाजी स्टेडियम स्टेशनों पर सुविधाजनक चेक इन सुविधाओं का लाभ उठा रहे हैं। डीएमआरसी सकारात्मक प्रतिक्रिया से प्रसन्न है और अपने यात्रियों कीजरूरतों को पूरा करने के लिए अभिनव समाधान तलाशने के लिए प्रतिबद्ध है।
-अनुज दयाल, प्रधान कार्यकारी निदेशक, कार्पोरेट संचार, डीएमआरसी।