फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Cheated of Rs 55 lakh in the name of getting job and admission in MBBS

Jhajjar-Bahadurgarh News: नौकरी लगवाने व एमबीबीएस में दाखिले के नाम पर 55 लाख रुपये ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Cheated of Rs 55 lakh in the name of getting job and admission in MBBS
बहादुरगढ़। एक यूनिवर्सिटी में सरकारी नौकरी लगवाने तथा एमबीबीएस का दाखिला कराने के नाम पर एक युवक से धोखाधड़ी कर 55 लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। युवक ने अपने ही मामा व उसके परिवार तथा एक अन्य व्यक्ति पर धोखाधड़ी के आरोप लगाए है। थाना शहर पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गुरुग्राम के सेक्टर-9ए निवासी जोगेंद्र का कहना है कि उसके मामा के लड़के हिमांशु ने उन्हें बताया कि वो किसी बड़े मंत्री के भतीजे के साथ ऑनलाइन परीक्षा दिलवाने वाली लैब में काम करते हैं और सरकारी नौकरी लगवाते हैं। मामा जयभगवान ने भी इसकी पुष्टि की और कहा कि अब तक कई लोगों की नौकरी लगवा चुके हैं। उन्होंने मुझे अनिल नाम के एक व्यक्ति से मिलवाया। अनिल ने कहा कि बिना परीक्षा दिए क्लर्क के पद की वैकेंसी है। हम इंटरव्यू पास करवा देंगे, लेकिन खर्चा दस लाख रुपये लगेगा।
विज्ञापन

जोगेंद्र ने इस नौकरी पर अपने साले लक्ष्य को लगवाने की सिफारिश की। एक लाख नकद और चार लाख रुपये का चेक हिमांशु को दे दिया। तीन दिन बाद जयभगवान, उसकी लड़की उसके साले को इंटरव्यू के लिए देवीलाल यूनिवर्सिटी ले गए। वहां पर गीतांशु और नितिन नाम के लड़के ने लक्ष्य के कागजात व फोटो लिए तथा एक खाली पेपर पर हस्ताक्षर करवाए। एक सप्ताह बाद ज्वाॅइनिंग लेटर आने की बात कही। जोगेंद्र ने बताया कि मेरे दो और मित्रों सोनू व सुनील से भी नौकरी दिलाने के नाम पर रुपये लिए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके साथ भी लक्ष्य जैसी गतिविधियां दोहराई गई और रुपये नकद देने का दबाव बनाया। मैं 13 लाख पचास हजार रुपये मामी को देकर आया। मेरे एक जानकार की लड़की एमबीबीएस के प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रही थी। हिमांशु ने उसका दाखिला बिना परीक्षा के किसी अच्छे विश्वविद्यालय में करवाने की बात करते हुए 25 लाख रुपये खर्चा बताया। वो उनसे दस लाख रुपये पीजीआईएमएस रोहतक में काउंसलिंग के बहाने ले गया और बताया कि दो या तीन दिन में फीस जमा करवा देगा।

फिर एक नकली रसीद देकर उसने पूरे रुपये देने का दबाव बनाया और दो, तीन बार में कुल 55 लाख रुपये ले गया। काफी समय बीतने के बाद किसी का काम नहीं हुआ और हिमांशु ने फोन उठाना बंद कर दिया। लोग उन पर रुपये वापसी का दबाव बनाने लगे। एक व्यक्ति को 25 लाख का चेक देकर आश्वासन दिया कि हिमांशु को बोलकर आपके रुपये वापस दिलवा दूंगा, लेकिन उस व्यक्ति ने चेक बाउंस करा दिया। फिर समझौते के तहत 11 लाख रुपये लेने के बावजूद मुझ पर केस दर्ज करा दिया। मैं जयभगवान व अनिल के घर पर कई बार जा चुका हूं लेकिन वे रुपये के बजाय धमकी देते हैं। मुझ पर हमला भी करवा चुके हैं। कुछ और लोग भी इनके साथ हैं। पुलिस का कहना है कि फिलहाल छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-दिनकर यादव, एसएचओ, थाना शहर, बहादुरगढ़।

------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed