फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Chath Pooja

अस्ताचलगामी सूर्य को श्रद्धालुओं ने दिया अर्घ्य

Wed, 18 Nov 2015 02:25 AM IST
अमर उजाला झज्जर/ब्यूरो
अमर उजाला झज्जर/ब्यूरो Updated Wed, 18 Nov 2015 02:25 AM IST
विज्ञापन
Chath Pooja

छठ पर्व के तीसरे दिन पूजन स्थलों/घाटों पर जबरदस्त रौनक रही। व्रतधारियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर धन-धान्य, समृद्धि की मंगल कामना की। बुधवार की उदयागामी सूर्य को अर्घ्य के साथ पर्व संपन्न हो जाएगा।

विज्ञापन


समृद्धि और खुशहाली के प्रतीक छठ पर्व की बहादुरगढ़ में काफी रौनक है। नहाय-खाय और खरना के बाद तीसरे दिन व्रतधारियों ने मंगलवार को सूर्य देव को शाम का अर्घ्य देना था।
विज्ञापन


इसलिए सुबह से ही बाजार में पूजा-पाठ और प्रसाद आदि के सामान की खरीददारी जोरों पर रही। रेलवे रोड, नाहरा नाहरी रोड और मेन बाजार में सजी दुकानों पर दोपहर तक लोगों ने जमकर खरीददारी की। इसके बाद व्रतधारियों ने पूजा स्थल/घाट जाने की तैयारी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ढोल-बाजे के साथ, पारंपरिक गीत गाती हुई व्रतधारी महिलाएं पूजा स्थल पर पहुंची। बांस की टोकरी में पूजन सामग्री और प्रसाद एवं ईख के साथ व्रती पानी में खड़े हो गए।

घंटों तक व्रतधारी पानी में खड़े होकर सूर्य देव के अस्त होने का इंतजार करते रहे। जैसे ही सूर्य देव अस्त होने लगे तो महिलाओं ने गीत गाने शुरू कर दिए और सूर्य पूजा शुरू कर दी।

-गीतों को महत्व
सुभाष नगर निवासी सुशांत, विनोद, हरिया सुखांत ने बताया कि छठ पर्व में सूर्य पूजा के दौरान गाए जाने वाले गीतों में प्रकृति संरक्षण, बेटियों का महत्व और सुख-समृद्धि की कामना की जाती है। ...रुनकी-झुनकी बेटी मांगीला। इस गीत में बेटी की महत्ता को दर्शाया गया है। कांच की बांस के बहंगिया, बहंगी लचकत जाए... गीत में प्रकृति संरक्षण पर जोर दिया गया है। विलुप्त होते जंगल और बांस की महत्ता भी दर्शायी गई है।


-इन स्थानों पर हुई पूजा
नगर के लाइनपार क्षेत्र स्थित छोटूराम नगर, पटेल नगर, महावीर पार्क, के नजदीक पानी की डिग्गी, नहर, सांखोल, सेक्टर-9 के नजदीक वाटर टैंक, निजामपुर रोड सहित अन्य स्थानों पर सूर्य पूजा हुई। सबसे अधिक रोनक महावीर पार्क के नजदीक पानी की डिग्गी और छोटूराम नगर में रही। पूजन स्थलों के पास मेले भी लगे थे। छोटे-छोटे बच्चों ने खेल-खिलौने और गुब्बारे आदि की खरीददारी की। शाम को जैसे ही पूजा हुई तो आतिशबाजी का दौर शुरू हो गया। व्रतधारियों के परिजनों ने खूब राकेट, फूलझडिय़ां और पटाखे जलाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed