फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Chandigarh a part of both Haryana and Punjab: Sushil

चंडीगढ़ हरियाणा और पंजाब दोनों का हिस्सा : सुशील

Mon, 04 Apr 2022 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh a part of both Haryana and Punjab: Sushil
झज्जर। चंडीगढ़ पर हरियाणा का हक है। पंजाब अपना हक मांगे और हरियाणा अपना। वहीं एसवाईएल पर सुप्रीम कोर्ट का जो भी फैसला होगा उसे आम आदमी पार्टी (आप) स्वीकार करेगी। उस फैसले का स्वागत भी करेगी। चंडीगढ़ व एसवाईएल के मुद्दे को लेकर आप के राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता ने यह बातें झज्जर की अनाज मंडी में आयोजित कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को इस मामले में आगे आना चाहिए था। चंडीगढ़ हरियाणा और पंजाब दोनों का हिस्सा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केंद्र को 20-20 हजार करोड़ रुपये दोनों को देने चाहिए। ताकि अपनी राजधानी को अच्छे और बेहतर ढंग से बना सकें। चंडीगढ़ को दोनों राज्यों को बांट दे। चंडीगढ़ हमारा भी है। अगर आप की सरकार आती है तो हरियाणा का विकास करके दिखाएंगे। रविवार को झज्जर में सैकड़ों लोगों ने आम आदमी पार्टी का दामन थामा। इनेलो छोड़कर निवर्तमान पार्षद व युवा नेता हरेंद्र सिलाना ने भी आम आदमी पार्टी का दामन थामा। इस मौके पर राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता व दिल्ली के कई विधायक झज्जर पहुंचे।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि प्रदेश के 90 विधानसभा क्षेत्रों में सदस्यता अभियान जारी है। लगातार लोग आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। पार्टी में साफ छवि के लोगों को ही शामिल किया जा रहा है। हरेंद्र सिलाना भी बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ पार्टी में शामिल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरेंद्र सिलाना ने कहा कि आप बेदाग व साफ छवि की पार्टी है। दिल्ली के बाद पंजाब में पार्टी की सरकार बनी है और अब हरियाणा में भी आने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी जीत दर्ज कराकर सरकार बनाएगी। उन्होंने राज्य सभा सांसद व दिल्ली के विधायक को गदा भेंट कर उनका स्वागत किया। दिल्ली कैंट के विधायक विरेंद्र कादयान, जिला अध्यक्ष सुरेंद्र नागल, अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान सतबीर मल्हान, श्रीभगवान, हरियाणा के सह प्रभारी दिनेश भास्कर, महेंद्र चौधरी, ओबीसी चैयरमैन महेंद्र यादव, नीरज सिलाना, रामकिशन जांगड़ा, रमेश खन्ना, शीला देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed