{"_id":"659056f0d1cadf4cd20bcf7a","slug":"challans-will-be-issued-to-those-driving-under-the-influence-of-alcohol-police-personnel-will-be-deployed-at-intersections-jhjhar-news-c-195-1-nnl1001-6778-2023-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: नए साल की तैयारी में जुटे लोग...\n\nशराब पीकर वाहन चलाने वालों के कटेंगे चालान, चौक-चौराहों पर तैनात रहेंगे पुलिस कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: नए साल की तैयारी में जुटे लोग... शराब पीकर वाहन चलाने वालों के कटेंगे चालान, चौक-चौराहों पर तैनात रहेंगे पुलिस कर्मी
विज्ञापन
झज्जर। नया साल आने में अब कुछ ही घंटे बाकी बचे हैं। हर कोई अपने तरीके से नए साल को मनाने की तैयारी में जुटा है। कोई पहाड़ों पर जाकर नया साल मनाने की तैयारी कर रहा है। कोई परिवार के साथ नया साल मनाएगा। नए साल के जश्न में कोई खलल न पडे़, इसके लिए पुलिस प्रशासन ने भी अपनी तैयारी शुरू कर दी है। 31 दिसंबर की शाम से लेकर एक जनवरी तक पुलिस द्वारा सभी चौक-चौराहों पर विशेष चेकिंग की जाएगी। शराब पीकर वाहन चलाने वालों की एल्को मीटर से जांच होगी। शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी और चालान होगा।
पुलिस अधीक्षक झज्जर डॉ. अर्पित जैन द्वारा जिला के सभी थाना प्रबंधकों, अपराध जांच टीमों व चौकी प्रभारियों को नए साल पर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कड़ी निगरानी व चौकसी रखने के कड़े निर्देश दिए गए हैं। एसपी डॉ. अर्पित जैन ने बताया कि शराब पीकर हुड़दंग करने या शांति भंग करने अथवा किसी प्रकार की अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अपराधिक, शरारती एवं असामाजिक तत्वों पर खास तौर से कड़ी निगरानी रखी जाएगी। कानून का उल्लंघन करने वाले तत्वों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने सभी थाना प्रबंधकों व चौकी प्रभारियों को आदेश देते हुए कहा कि जिला के मुख्य चौक चौराहों पर नाकाबंदी की जाए। घनी आबादी वाले स्थानों जिनमें झगडा अथवा शांति भंग होने की संभावना हो ऐसे स्थानों पर कड़ी निगरानी रखी जाए तथा पीसीआर व राइडर की गश्त लगाई जाए। प्रबंधक थाना यातायात बहादुरगढ़ तथा यातायात प्रभारी झज्जर अपने अपने इलाका में यातायात सुचारू चलाए रखने सहित वाहन चालकों को एल्को मीटर द्वारा चैक करेंगे और शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के चालान करेंगे ताकि कोई अप्रिय घटना घटित न हो। उन्होंने बताया कि नववर्ष आगमन के मद्देनजर बड़ी संख्या में पुलिस कर्मचारियों को सार्वजनिक स्थानों तथा चौक चौराहों पर तैनात किया जाएगा, जिससे किसी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने अथवा आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए प्रत्येक थाना में पुलिस बल को सतर्क रखा जाए। सभी थाना प्रबंधक व चौकी इंचार्ज स्वयं भी अपने अपने इलाका में लगातार निगरानी रखते हुए गश्त पर रहेंगे।