{"_id":"64e50fe527ed568a4b0ed2b6","slug":"cattle-stolen-from-haryana-are-sold-in-paith-of-shamli-jhjhar-news-c-195-1-sroh1002-2864-2023-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: शामली की पैठ में बेचते हैं हरियाणा से चोरी किए पशु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: शामली की पैठ में बेचते हैं हरियाणा से चोरी किए पशु
Wed, 23 Aug 2023 01:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Wed, 23 Aug 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। पुलिस टीम द्वारा पकड़े गए पशु चोरों से पूछताछ के बाद कई खुलासे हुए हैं। पकड़े गए चारों आरोपी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के रहने वाले हैं। इनका गिरोह हरियाणा के झज्जर आदि जनपदों में पशुओं को चोरी करता था और उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में लगने वाली पशु पैठ में ले जाकर उनको बेचता था। पुलिस का दावा है कि आरोपियों ने पूछताछ में डेढ़ दर्जन से अधिक चोरियों का खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पशुओं के अलावा पुलिस टीम पर फायर करने वाले असलहे भी बरामद कर लिए हैं।
पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अर्पित जैन ने अपने कार्यालय में पत्रकार वार्ता में बताया कि एंटी नारकोटिक सैल झज्जर की टीम द्वारा पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के बाद उनकी पहचान गुफरान, आसिफ, मुर्सलीन उर्फ भुरू और शाहदाब के रुप में हुई। ये चारों उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद के बघरा के रहने वाले हैं। आरोपियों के कब्जे से कैंटर से तीन भैंस, एक कटड़ा, एक कटिया के अलावा एक गाय व एक बछड़ा बरामद हुआ है। आरोपी आसिफ के कब्जे से देशी पिस्तौल और एक खोल और एक मैगजीन बरामद हुई। इन हथियारों से उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग की थी। पुलिस ने इनके खिलाफ आसौदा थाने में दर्ज कर लिया। आरोपियों से प्रारंभिक पूछताछ में झज्जर व अन्य जिलों से हुई पशु चोरी की करीब ढाई दर्जन वारदातों का खुलासा हुआ। गिरफ्त में आए आरोपी आसिफ पर पहले भी पशु चोरी के करीब 18 मुकदमे दर्ज हैं। शाहदाब पर भी 4 मुकदमे दर्ज हैं। एसपी ने बताया कि पशु चोर गिरोह के आरोपी पशुओं को चोरी करके यूपी के शामली, मुजफ्फरनगर व अन्य स्थानों पर लगने वाली पशु मंडियों में ले जाकर बेचते थे। मुठभेड़ के पश्चात कैंटर गाड़ी से बरामद पशुओं को आरोपियों ने रोहतक जनपद के गांव दतौड़ से चोरी किया था। एसपी ने बताया कि आरोपियों को अदालत बहादुरगढ़ में पेश करके अदालत से चारों आरोपियों को पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान पूछताछ में चोर गिरोह के आरोपियों के साथ और कौन-कौन दोषी शामिल हैं, इनका नेटवर्क, वारदात का तरीका तथा ये चोरी शुदा पशुओं को और कहां-कहां बेचते थे, के संबंध में खुलासा होने की संभावना है। इस दौरान डीएसपी बेरी प्रदीप कुमार, थाना प्रबंधक आसौदा निरीक्षक जसवीर सिंह, सीआईए झज्जर के प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह, एंटी नारकोटिक सैल झज्जर के प्रभारी उपनिरीक्षक राजेश कुमार, साइबर सुरक्षा सैल के प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक देवेंद्र कुमार भी मौजूद रहे।
नंबर प्लेट की चल रही जांच
मुठभेड़ के दौरान झज्जर पुलिस के दो जवानों को चोटें आई हैं। गांव छारा के एरिया में मुस्तैदी से तैनात झज्जर पुलिस की टीम द्वारा गुप्त सूचना पर कार्यवाही की है।आरोपियों से पकड़ी गई कैंटर गाड़ी से एक अन्य नंबर प्लेट भी बरामद हुई है। कैंटर गाड़ी पर लगी नंबर प्लेट की जांच भी की जा रही है।