फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Cases of viral fever, malaria and typhoid increased

Jhajjar-Bahadurgarh News: वायरल फीवर, मलेरिया और टाइफाइड के मरीज बढ़े

Thu, 04 Sep 2025 02:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 04 Sep 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
Cases of viral fever, malaria and typhoid increased
-फोटो 64 : नागरिक अस्पताल में इलाज कराने के लिए पहुंचे लोग। संवाद
बहादुरगढ़। क्षेत्र में बारिश के चलते लोगों को अब बीमारियों की चौतरफा मार झेलनी पड़ रही है। स्थिति यह है कि सरकारी अस्पताल से लेकर निजी अस्पतालों की ओपीडी में सामान्य दिनों के अपेक्षा वायरल फीवर और टाइफाइड के मरीजों की संख्या में वृद्धि देखने को मिल रही है। चिकित्सक लोगों से मच्छरों से बचने और ठंडा पानी न पीने की सलाह दे रहे हैं। बदलते मौसम में वायरल बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। इन दिनों वायरल फीवर के मामले बढ़ जाते हैं। इसका मुख्य कारण गंदगी है जो पानी या फिर खाने के जरिए शरीर में जाकर बीमार कर देता है।
विज्ञापन



इन बातों का रखें ख्याल

-साबुन से हाथ धोकर खाना खाएं।

-बाहर का खाना पीना बंद कर दें।

-सड़क किनारे कटे फल या खुले में बिक रहा खाना नहीं खाएं।

-पानी उबालकर पीएं

-अगर पानी जमा होने से रोकना मुमकिन नहीं है तो उसमें पेट्रोल या केरोसिन ऑयल डालें।

-रूम कूलर, फूलदानों का पानी हफ्ते में एक बार और पक्षियों को दाना-पानी देने के बर्तन को रोज पूरी तरह खाली कर उन्हें सुखाएं और फिर भरें।
-घर में टूटे-फूटे डिब्बे, टायर, बर्तन, बोतल आदि न रखें, अगर रखें तो उल्टा करके रखें।

-डेंगू के मच्छर साफ पानी में पनपते हैं, इसलिए पानी की टंकी को अच्छी तरह बंद रखें।


----------
इस मौसम में डेंगू, मलेरिया और वायरल बुखार का सबसे ज्यादा खतरा रहता है। बारिश के दिनों में वायरल बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। खांसी कई-कई दिनों तक परेशान कर रही है। अगर बुखार के साथ दर्द है लेकिन जुकाम-खांसी नहीं है तो डेंगू का खतरा है, ऐसे में इसकी जांच जरूर करवा लें।
विज्ञापन


-डॉ. विनय देशवाल, एसएमओ, नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed