{"_id":"602198bf8ebc3e4c64275c3e","slug":"case-registered-on-khap-representative-at-the-behest-of-the-government-dr-watts-jhjhar-news-rtk5944563177","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार के इशारे पर किया खाप प्रतिनिधि पर मामला दर्जः डॉ. वत्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार के इशारे पर किया खाप प्रतिनिधि पर मामला दर्जः डॉ. वत्स
विज्ञापन
पत्रकारों को संबोधित करते बादली के विधायक डॉ. कुलदीप वत्स। संवाद
- फोटो : Jhjhar
झज्जर। पिछले दिनों बादली हलके की एक खाप के प्रतिनिधि सुनील गुलिया के खिलाफ दर्ज किए गए देशद्रोह के मामले ने अब राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। बादली हलके के कांग्रेस विधायक डॉ. कुलदीप वत्स ने कहा कि करीब ढाई माह से किसानों को आंदोलन चल रहा है। लेकिन सरकार बार-बार बातचीत के बाद भी किसानों की समस्या का समाधान नहीं कर रही है। सोमवार को वे झज्जर में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान बोल रहे थे।
डॉ. वत्स ने सुनील गुलिया का खुलकर बचाव करते हुए कहा कि सरकार खाप प्रतिनिधि को अकेला न समझे। पूरी बादली हलकावासी कांग्रेस पार्टी उक्त खाप प्रतिनिधि के साथ है। गौरतलब है कि गत दिनों में खाप प्रतिनिधि ने बयान को लेकर जिला पुलिस ने उनके खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज किया था। सोमवार को जिला मुख्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान बादली हलके के विधायक अपने समर्थकों के साथ खाप प्रतिनिधि के पक्ष में खड़े रहने की बात कही। उन्होंने कहा कि यह एक तरह से सुनियोजित साजिश है और इसे कतई सहन नहीं किया जाएगा।
कृषि कानूनों को लेकर चल रहे किसान आंदोलन को लेकर डॉ. वत्स ने कहा कि जब केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर इन कानूनों को सहीं बता रहे हैं तो उन्हें किसानों के बीच आकर समझाने में क्या दिक्कत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक तरफ तो मन की बात करते है, लेकिन किसानों से बात करने में वह गुरेज कर रहे हैं। उन्हें यह मन की बात किसानों से कर उन्हें संतुष्ट करना चाहिए। उन्होंने इस दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वे जनता व किसानों के बीच जाकर बात रखने से गुरेज कर रहे हैं। इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता राव उदयभान, यादव सभा के प्रधान विरेंद्र दरोगा, सुभाष गुर्जर व ईश्वर वत्स आदि मौजूद रहे।