{"_id":"6a86c25ed23d4b41a50bf68e","slug":"case-registered-in-bahadurgarh-against-several-individuals-including-a-police-employee-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahahdurgarh: पुलिस कर्मचारी सहित चार नामजद लोगों सहित अन्य पर मामला दर्ज, मजदूरों से मारपीट का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahahdurgarh: पुलिस कर्मचारी सहित चार नामजद लोगों सहित अन्य पर मामला दर्ज, मजदूरों से मारपीट का मामला
Thu, 20 Aug 2026 02:31 PM IST
Naveen
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Thu, 20 Aug 2026 02:31 PM IST
सार
एसीपी प्रदीप खत्री ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर नियमानुसार जल्द कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
पीड़ित
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंडाखेड़ा गांव में प्रवासी मजदूरों के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने देर रात एफआईआर दर्ज कर ली। मामले में पारस, उत्तम, भूप सिंह सहित एक पुलिस कर्मचारी सुरेंद्र को नामजद किया गया है। इनके अलावा अन्य लोगों के खिलाफ भी विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने मामले में एससी-एसटी एक्ट सहित मारपीट और अन्य संबंधित धाराएं लगाई हैं। एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। देर रात पीड़ित मजदूरों का मेडिकल परीक्षण भी करवाया गया। पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
एसीपी प्रदीप खत्री ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर नियमानुसार जल्द कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।