{"_id":"602818568ebc3ee97303064c","slug":"case-registered-for-murder-in-police-custody-bahadurgarh-news-rtk5952607168","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की हिरासत में मौत के मामले में हत्या का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस की हिरासत में मौत के मामले में हत्या का केस दर्ज
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम की कार्रवाई के दौरान मौजूद ग्रामीण और पुलिस। संवाद
- फोटो : Bahadurgarh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस हिरासत में संदिग्ध परिस्थितियों में शुक्रवार रात को युवक की मौत होने का मामला शनिवार को भी गर्माया रहा। अस्पताल परिसर में दिनभर काफी ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीण एक बार तो जाम लगाने के लिए सड़क पर भी आ गए, लेकिन पुलिस अधिकारियों व मौजीज लोगों के समझाने पर वे जाम नहीं लगाने और पोस्टमार्टम के लिए राजी हो गए। फिलहाल पुलिस ने हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में न्यायिक जांच की जाएगी।
बता दें कि नया गांव के निवासी दीपक को किसी आपराधिक मामले में सीआईए-2 ने हिरासत में लिया था। शुक्रवार की रात को पुलिस की हिरासत में दीपक की मौत की खबर सामने आई। पुलिस ने मौत का कारण जहां फंदा लगाकर आत्महत्या बताया था, वहीं परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि हिरासत में मारपीट के दौरान दीपक की जान गई है। शुक्रवार देर रात को अस्पताल में काफी ग्रामीण जुट गए थे। मामले को गंभीरता से लेते हुए तमाम पुलिस अधिकारी भी अस्पताल में पहुंच गए। शनिवार को भी मामला पूरी तरह से गर्माया रहा। दीपक के परिजन व युवाओं में रोष था। परिजन और ग्रामीण मामले में आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग पर अड़ रहे और रोहतक-दिल्ली रोड पर जाकर बैठ गए। इसके बाद वे मौजीज ग्रामीणों के कहने पर सड़क से उठे। परिजनों ने मजिस्ट्रेट के सामने बयान दिए, जिसके चलते दोपहर बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू हो सकी। पोस्टमार्टम की कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी करवाई गई है। शनिवार देर शाम को दीपक का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतक के पिता सुभाष के बयान पर सेक्टर-6 थाने में धारा 302, 323, 342 व 34 के तहत केस दर्ज हुआ है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस केस में न्यायिक जांच होगी।
दिन भर अस्पताल में मौजूद रही पुलिस
मामला पुलिस हिरासत में मौत होने से जुड़ा है। इसको लेकर दिन भर अस्पताल में तनाव की स्थिति बनी रही। किसी तरह माहौल खराब न हो, इसको लेकर पुलिस सतर्क रही। कई बार तो मामला बिगड़ता हुआ भी दिखा, मगर पुलिस अधिकारियों और मौजीज ग्रामीणों के समझाने पर लोग शांत हो गए।
विज्ञापन
ये अधिकारी रहे मौजूद
पुलिस हिरासत में युवक की मौत के मामले को लेकर नागरिक अस्पताल में शनिवार को एएसपी विक्रांत भूषण, बादली डीएसपी अशोक कुमार, बहादुरगढ़ डीएसपी पवन शर्मा के अलावा सीआईए, थाना शहर से भी अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। वहीं बहादुरगढ़ के एसडीएम हितेंद्र शर्मा भी अस्पताल में मौजूद रहे।
इन मामलों का है दीपक पर आरोप
पुलिस के मुताबिक मृतक दीपक कई मामलों में आरोपी था। जिसमें एक बाइक चोरी, बाढ़सा में लॉकडाउन के दौरान एक मामले में गोली चलाने, वर्ष 2011 में हत्या से संबंधित दिल्ली में एक मामला, वर्ष 2015 में गाड़ी लूट के मामले में भी उसका हाथ बताया गया है। वर्ष 2016 में एक अपहरण मामले में भी उसका नाम आया है। एक कार चोरी व शक्ति नगर में एक चोरी का भी उस पर आरोप है।
मामले की न्यायिक जांच जोगी : डीएसपी
मृतक के पिता सुभाष के बयान पर सेक्टर-6 थाने में मामला दर्ज किया गया है। मौत का कारण जांच का विषय है। इसकी न्यायिक जांच की जाएगी। मामले में जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
पवन शर्मा, डीएसपी बहादुरगढ़।