फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Case registered against 6 in connection with the death of a young man injured in an assault case

Jhajjar-Bahadurgarh News: मारपीट मामले में घायल युवक की मौत के मामले में 6 पर केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Apr 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Case registered against 6 in connection with the death of a young man injured in an assault case
बेरी। माजरा गांव में घर में घुसकर परिवार पर हुए हमले में घायल युवक की मौत के मामले में पुलिस ने गांव के छह लोगों पर केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

माजरा गांव निवासी सुनीता ने पुलिस में शिकायत दी थी कि गत पांच अप्रैल को वह अपने घर पर थी। अचानक से पहले की रंजिश के कारण मुकेश पत्नी रोहताश, धर्मेंद्र पुत्र किशोरी, ज्योति पुत्री धर्मेंद्र, आकाश पुत्र धर्मेंद्र, राहुल पुत्र रोहताश, बबली पत्नी धर्मेंद्र शाम को उसके घर पर आए। उन्होंने मेरे और मेरे बेटे सागर, मेरी मां कुलावती, बेटी शिकु व नेहा के साथ ईंट, पत्थर, डंडे व लात मुक्कों के साथ मारपीट की, जिसके बाद में इलाज के लिए अस्पताल बेरी में गई, लेकिन वहां पर उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

तब वह उनके डर के मारे आटो लेकर अपने मायके रोहतक के इंदरगढ़ आ गई। वहां आने के बाद 7 अप्रैल की शाम को उसके बेटे सागर ने चोटों के कारण दम तोड़ दिया। इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतका की मां की शिकायत पर मुकेश, धर्मेंद्र, ज्योति, आकाश, राहुल और बबली के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed