फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Case filed against 12 BKU workers for making the highway toll free

हाईवे को टोल फ्री करवाने पर 10-12 किसानों पर केस

Mon, 11 Apr 2022 01:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Case filed against 12 BKU workers for making the highway toll free
राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 334 बी के छारा गांव नाके से टोल फ्री कराने के मामले में पुलिस ने
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी के 10-12 अज्ञात कार्यकर्ताओं के खिलाफ केस दर्ज किया है। छारा टोल प्लाजा के प्रबंधक ने इसकी शिकायत की थी। प्रबंधक का आरोप है कि टोल फ्री होने से कंपनी को काफी नुकसान हुआ है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
टोल प्लाजा के प्रबंधक जींद के लक्ष्मी नगर निवासी रवि कुमार ने आसौदा थाना पुलिस को बताया कि शनिवार को करीब 10 बजे किसान यूनियन के 10-12 कार्यकर्ता टोल प्लाजा में आए और अपनी मांगों को लेकर टोल प्लाजा पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। नारेबाजी करके टोल प्लाजा कर्मचारियों को टोल बूथ से बाहर निकाल दिया और सभी बैरियर हटा दिए। इससे टोल गेट मुक्त हो गए और तमाम वाहन बिना टोल शुल्क दिए मुफ्त जाने लगे। किसानों का यह धरना 12 बजे समाप्त हुआ और उसके बाद ही टोल शुल्क की वसूली शुरू हुई। इस तरह टोल वसूली दो घंटे तक नहीं हो सकी। इससे कंपनी को काफी आर्थिक नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

अज्ञात में केस सीसीटीवी फुटेज से होगी पहचान
पुलिस ने प्रबंधक की शिकायत पर मामला अज्ञात में दर्ज किया है लेकिन पुलिस सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से धरना प्रदर्शन कर टोल फ्री कराने वालों की पहचान करने की कोशिश करेगी। इसके बाद पुलिस आरोपी किसानों के नाम खोलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
टोल प्रबंधक की शिकायत पर अज्ञात किसानों के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। टोल से फुटेज लेकर टोल फ्री कराने वालों की पहचान की जाएगी।
अशोक कुमार, थाना प्रभारी आसौदा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed