फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Cardboard Factory fire, two workers died

गत्ता फैक्टरी में लगी आग, दो श्रमिकों की मौत

Thu, 28 May 2015 01:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बहादुरगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला बहादुरगढ़ Updated Thu, 28 May 2015 01:59 AM IST
विज्ञापन

आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र के पार्ट-बी स्थित बुरादा गत्ता पीस बनाने की फैक्टरी में बुधवार दोपहर बाद लगी आग की चपेट में आने से दो श्रमिकों की मौत हो गई। बहादुरगढ़ व दिल्ली से आई दमकलों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

विज्ञापन


पार्टी-बी स्थित प्लाटा संख्या 33-ए में इंडियन कोर्क इंडस्ट्रीज़ प्राइवेट लिमिटेड के नाम से औद्योगिक इकाई चल रही है। इसमें गत्ते के पीस बनाए जाते हैं। बुधवार को रोजाना की भांति यहां काम चल रहा था।
विज्ञापन


दोपहर करीब तीन बजे चक्की प्लांट के समीप अचानक आग लग गई। इसी दौरान फैक्टरी में काम कर रहे श्रमिक रणजीत उर्फ राजू व मंशाराम आग की चपेट में आने से झुलस गए। कुछ ही देर बाद दोनों ने दम तोड़ दिया। एमआईई चौकी पुलिस ने शवों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना शहर प्रबंधक जितेंद्र कुमार व एमआइई चौकी इंचार्ज धर्मपाल राठी ने बताया कि मृतक की पहचान लाइनपार निवासी रणजीत उर्फ राजू (30) व मंशाराम (28) निवासी के रूप में हुई है।

मंशाराम मूलत: उत्तप्रदेश के अगोनी गांव का था। फैक्टरी में आग लगने से दो कर्मचारियों की मौत होने की सूचना मिलने पर अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने आग लगने के कारणों की जांच के लिए एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया। फैक्टरी संचालक नवीन सोनी निवासी दिल्ली ने आग लगने का कारण शार्ट सर्कि ट बताया है। आग के चलते फैक्टरी में भी काफी नुकसान हुआ है।
पांच दमकल गाड़ियां पहुंची
फैैक्टरी में आग लगने की सूचना पहले दिल्ली फायर ब्रिगेड को दी गई। स्थानीय फायर ब्रिगेड को दिल्ली से सूचना मिली तो फायर ऑफिसर राजेंद्र दहिया अपनी टीम के साथ दो गाड़ियां लेकर तुरंत मौके पर पहुंचे।

उन्हाेंने आग बुझानी शुरू कर दी। इसी दौरान दिल्ली के ज्वालाहेड़ी, पश्चिम विहार व टीकरी से तीन गाड़ियां मौके पर हुंची। दोनों सूबों से करीब बीस से ज्यादा दमकल कर्मी आग बुझाने के लिए जुटे रहे।


होगी जांच
फायर ऑफिसर राजेंद्र दहिया ने बताया कि आग किन कारणों के चलते लगी है और यहां आग बुझाने के क्या-क्या बंदोबस्त थे, इसकी जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि फैक्टरी में डस्ट कलैक्टर लगाया हुआ था या नहीं, इसको लेकर भी जानकारी जुर्टाई जाएगी। उन्होंने डस्ट विस्फोट होने की भी आशंका जताई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed