{"_id":"65c24dc3fc1b4935ae0acf0a","slug":"car-hits-two-vehicles-three-injured-jhjhar-news-c-200-1-bgh1002-105348-2024-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: कार ने दो वाहनों को मारी टक्कर, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: कार ने दो वाहनों को मारी टक्कर, तीन घायल
Tue, 06 Feb 2024 08:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Tue, 06 Feb 2024 08:48 PM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। बादली के गांव जहांगीरपुर के पास स्थित आईटीआई मोड़ के नजदीक एक कार के चालक ने पहले तो बाइक में टक्कर मारी। इसके बाद एक और कार मेें टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए।
शिकायतकर्ता गांव भदानी निवासी रोहताश ने बताया कि उसने गांव बादली में किसान टै्रैक्टर स्पेयर पार्टस की दुकान की हुई है। गत 4 फरवरी की शाम करीब 8 बजे वह अपनी बाइक पर सवार होकर अपने गांव भदानी के लिए चला था। जैसे ही गांव जहांगीरपुर के पास बनी आईटीआई मोड़ के नजदीक पहुंचा तो एक गाड़ी चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह बाइक सहित सड़क पर दूर जा गिरा। उसने अपने आपको संभाला और देखा कि उक्त गाड़ी चालक ने फिर से एक अन्य कार में टक्कर मार दी। इससे वह कार खेतों में जा गिरी। दुर्घटना के दौरान लोगों की काफी भीड़ लग गई। लोगों ने कार के अंदर से घायल शख्स को बाहर निकाला। घायल शख्स रोहतक निवासी राहुल रहा। आरोप है कि दोनों ने जब टक्कर मारने वाली गाड़ी को देखा तो उसके ड्राईवर को भी चोटें आई थी। देखते ही देखते काफी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसके बाद डायल 112 पर सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची। उन्हें बादली सीएचसी में भर्ती कराया गया। बादली थाना पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।