फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Car driver dies after car overturns

Jhajjar-Bahadurgarh News: कार पलटने से कार चालक युवक की मौत

Tue, 03 Sep 2024 06:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2024 06:54 AM IST
विज्ञापन
Car driver dies after car overturns
झज्जर। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपकर शिकायत पर केस दर्ज कर लिए हैं।
विज्ञापन

दादरी तोए निवासी अजय ने पुलिस में शिकायत दी है कि वह रविवार शाम को अपने गांव के बैंक के पास खड़ा था, तभी उसके मौसा सेलहंगा निवासी 30 वर्षीय ईश्वर अपनी गाड़ी लेकर उसके भाई अभिषेक के साथ ससुराल जा रहे थे। जब उसके मौसा ने गाड़ी मोड़ी तो गुरुग्राम की तरफ से तेज रफ्तार व लापरवाही से गाड़ी आई और एकदम ब्रेक मार दिए। इससे उसके मौसा की गाड़ी पलट गई। उसके मौसा गाड़ी के नीचे दब गए।उसने शोर मचाकर आसपास के लोगों को एकत्रित किया और अपने मौसा को सरकारी अस्पताल झज्जर में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सोमवार को मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने शिकायत पर कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


सड़क क्रॉस कर रहे युवक को ट्रक ने कुचला, मौत
खखाना-रायपुर रेवाड़ी रोड पर सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति को ट्रक ने कुचल दिया। तुंबाहेड़ी निवासी महेंद्र ने पुलिस में शिकायत दी है कि वह अपने निजी काम के लिए बाइक पर झज्जर आया था। वह निजी काम करके अपनी बाइक पर वापस गांव तुंबाहेडी जा रहा था। पेट्रोल पंप से कुछ आगे सड़क की दूसरी तरफ से प्रमोद कुमार आता दिखाई दिया। उसने अपनी बाइक रोक दिया। प्रमोद ने भी बाइक रोककर सड़क पार करने लगा। इस दौरान रेवाड़ी की तरफ से तेज ट्रक आया और प्रमोद कुमार को सीधी टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके पर आया तो उसने अपना नाम किशोर बताया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed