फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Car collided with tree, one killed, two injured

पेड़ से टकराई कार, एक की मौत, दो घायल

Fri, 03 Dec 2021 01:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Car collided with tree, one killed, two injured
घटना के बाद मौके पर पड़ी क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : Jhjhar
झज्जर। छुछकवास मार्ग पर मारोत गांव के मोड़ के नजदीक तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में सवार लोग अंदर फंस गए और कार के परखचे उड़ गए। जिस सफेदे के पेड़ से कार टकराई थी वह भी टूट गया और कार उसके बीच में अटक गई। पुलिस व राहगीरों के सहयोग से घायलों को निकाल कर सामान्य अस्पताल पहुंचाया। जहां पर एक युवक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया और एक की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में मनोज पुत्र अशोक निवासी गांव ग्वालिसन ने बताया है कि वह वीरवार सुबह करीब 6 बजे घूमने के लिए छुछकवास की तरफ गया था। जब वह वापस आने लगा तो सामने से ग्वालिसन की तरफ से एक कार चालक अपनी गाड़ी को तेज रफ्तार व लापरवाही से चलाता हुआ आता दिखाई दिया। देखते ही देखते कार निजी स्कूल के पास एक सफेदे के पेड़ से टकरा गई। कार के पास गया तो उसने देखा कि उसका भाई सुनील पुत्र अशोक गाड़ी की पिछली सीट में फंसा हुआ था। कंडक्टर सीट पर संदीप पुत्र गिरधारी वासी ग्वालिसन व ड्राइवर सीट पर धीरपाल उर्फ धीरे पुत्र राजेंद्र निवासी गांव ग्वालिसन था। घटना में वे तीनों घायल हो गए। चिकित्सकों ने सुनील को मृत घोषित कर दिया व संदीप की गंभीर हालत को देखते हुए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। पुलिस ने धीरपाल उर्फ धीरे के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वर्जन
कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
- सुंदरपाल, उप निरीक्षक, थाना प्रभारी, बेरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed