फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   car and cash loot in kalanour road

कलानौर मार्ग पर दो युवकों ने कार, नगदी लूटी

Sat, 02 Oct 2021 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
car and cash loot in kalanour road
बेरी-कलानौर मार्ग पर वीरवार रात को जवाहर लाल नेहरू कैनाल के पास पिस्तौल के बल पर दो युवकों ने नकदी, मोबाइल व कार लूटने की वारदात को अंजाम दिया। लूट होने के बाद कार चालक लिफ्ट लेकर बेरी पुलिस स्टेशन पहुंचा और पुलिस को वारदात के बारे में जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जिले में वीटी करवाई। वीटी होने के बाद भी कार लूटने वाले युवकों का पता नहीं चल पाया। इस संबंध में पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव नौसवा जिला चरखी दादरी हाल भिवानी निवासी मोनू पुत्र श्रीभगवान ने बताया कि गुरुग्राम में टैक्सी चलाने का काम करता है और वीरवार रात करीब 9 बजे अपने साथी भिवानी निवासी रोहित के साथ गुरुग्राम से भिवानी जा रहा था। जब वह झज्जर बाईपास पर पहुंचा तो दो युवकों ने बेरी जाने के लिए लिफ्ट मांगी। उसने गाड़ी रोककर दोनों युवकों को पीछे की सीट पर बैठा लिया। जब कार चालक मोनू बेरी पहुंचने के बाद दोनों युवकों को उतरने के लिए कहा तो दोनों युवकों ने कहा कि थोड़ा आगे जवाहर लाल नेहरू कैनाल के पास छोड़ देना।
विज्ञापन

नहर के पास पहुंचने के बाद चालक ने कार से फिर दोबारा से युवकों को उतरने के लिए कहा तो दोनों में से एक युवक ने चालक मोनू के कनपटी पर पिस्तौल लगा दी और दूसरे युवक मोनू के साथी रोहित के सिर पर कपड़ा डाल दिया और दोनों को गाड़ी से नीचे उतरा दिया। दोनों युवकों को डरा-धमका युवकों के पास से चार मोबाइल, नकदी व कार को लेकर कलानौर की तरफ भाग गए। घटना के कई देर तक कार चालक ने रात को सड़क से गुजर रहे वाहनों से लिफ्ट मांगी लेकिन किसी ने गाड़ी नहीं रोकी। कुछ देर बाद एक टाटा 407 की मदद से बेरी पुलिस स्टेशन पहुंचकर दोनों युवकों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कलानौर मार्ग पर जवाहर लाल नेहरू कैनाल नहर के पास पिस्तौल के बल पर कार, नकदी व मोबाइल लूटने की शिकायत मिली थी। चालक की शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच आरंभ कर दी गई है। प्रयास है कि जल्द ही कार लूटने वाले युवकों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- सुंदरपाल, उप निरीक्षक, थाना प्रभारी, बेरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed