फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Calling for AC service was expensive, withdrew 49 thousand rupees

एसी सर्विस के लिए फोन करना पड़ा महंगा, 49 हजार रुपये निकाले

Thu, 14 Oct 2021 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Calling for AC service was expensive, withdrew 49 thousand rupees
एयर कंडीशनर (एसी) की सर्विस कराने के लिए कस्टमर केयर पर फोन करना शहर के किला मोहल्लावासी को महंगा पड़ गया। शातिर ने सर्विस चार्ज लेने के बहाने उसके खाते से 49365 रुपये निकाल लिये। अपने स्तर पर छानबीन करने पर पता चला कि यमुना बाजार दिल्ली निवासी एक व्यक्ति के खाते में ये पैसे ट्रांसफर हुए हैं। ऐसे में उसने थाना शहर में शिकायत भी दी लेकिन समय पर कोई कार्रवाई न होने पर उन्होंने एडीजीपी रोहतक रेंज को शिकायत की। जिसके बाद एडीजीपी के निर्देश पर पुलिस ने अब जाकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

शहर के किला मोहल्ला निवासी जयदीप ने बताया कि उनके घर का एसी खराब हो गया था। उसने गत 9 जुलाई को एसी कंपनी के कस्टमर केयर नंबर में एसी की सर्विस के लिए फोन किया। आगे से फोन सुनने वाले ने अपने सीनियर को काल ट्रांसफर कर दी। इस पर कस्टमर केयर कर्मचारी ने बताया कि उनके एसी का नया कंप्रेशर लगेगा और वह उनके घर आ जाएगा। इसके लिए तीन रुपये सर्विस चार्ज लगेगा जो उसे ऑनलाइन भरना पड़ेगा। जयदीप ने बताया कि वह तीन रुपये जमा कराने के लिए अपने फोन पर नेट बैंकिंग का पासवर्ड भरने लगे तो अचानक उनके बैंक खाते से 49365 रुपये कट गए। जिस खाते में पैसे गए वह बंधन बैंक का था। यह अकाउंट किसी गिरीश का था।
विज्ञापन

जब उसने अपने स्तर पर छानबीन की तो पता चला कि गिरीश दिल्ली में रहता है। इसकी शिकायत करने के लिए वह थाना शहर पहुंचे। उसने पुलिसकर्मी को अपने साथ हुई धोखाधड़ी की शिकायत दी। जयदीप का आरोप है कि सहायक उप निरीक्षक उनकी शिकायत को अनदेखा कर उल्टा उनसे ही सवाल जवाब करने लग गए और उनकी ही गलती ठहरते हुए कहा कि इसमें पुलिस कुछ नहीं कर सकती। ऐसे में जयदीप ने मामले की शिकायत एडीजीपी रोहतक रेंज को की। अब एडीजीपी ने इस मामले में आवश्यक कार्रवाई करने और जांच करने के निर्देश दिए। इस पर पुलिस ने अपने स्तर पर जांच की और अब करीब तीन माह बाद थाना शहर पुलिस ने गिरीश के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed