फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   By asking for password and UPI PIN, the scoundrels duped a person of Rs. 40 thousand

Jhajjar-Bahadurgarh News: पासवर्ड व यूपीआई पिन पूछकर शातिरों ने लगाई 40 हजार की चपत

Thu, 08 May 2025 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 08 May 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
By asking for password and UPI PIN, the scoundrels duped a person of Rs. 40 thousand
बहादुरगढ़। क्षेत्र में आपराधिक वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही। अब शातिरों ने पहले एक व्यक्ति से उसका फोन ले लिया और बाद में बहला फुसलाकर यूपीआई पिन पूछकर 40 हजार रुपये की चपत लगा दी। भुगतभोगी ने थाना शहर पुलिस में शिकायत देकर रुपयों की बरामदगी की गुहार लगाई है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


वारदात गांंव गोपालपुर, जिला अयोध्या उत्तर प्रदेश निवासी कमलेश शर्मा के साथ हुई है। कमलेश शर्मा ने बताया कि वह शहर के सैनीपुरा में रहता है और रिलेक्सो फुटवियर सेक्टर-16 बहादुरगढ़ में काम करता है। 5 मई को साढ़े 4 बजे वह रिलेक्सो फुटवियर से बहादुरगढ़ शहर के लिए निकला था। सिविल अस्पताल के पास ऑटो से उतरकर पैदल पुराना बस स्टैंड की तरफ जा रहा था। जब वह मेट्रो पिलर नंबर 868 के पास पहुंचा तो दो युवक उसके पास आए और फोन करने के लिए मोबाइल ले लिया। उसे बहला फुसलाकर फोन का पासवर्ड और यूपीआई पिन पूछ लिया और यह कहकर कि तू यहीं रुक हम 5 मिनट में आते हैं यह कहकर चले गए। वापस नहीं आए। इसके बाद उसे शक हुआ कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है। उसने अपने एटीएम कार्ड से जब अपने अकाउंट को चैक किया तो पता चला कि खाते से 40 हजार रुपये निकाले गए हैं। अब थाना शहर बहादुरगढ़ में शिकायत दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed