फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   BVP's responsibility taking ceremony and family reunion took place

Jhajjar-Bahadurgarh News: भाविप का दायित्व ग्रहण एवं परिवार मिलन समारोह हुआ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 May 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
BVP's responsibility taking ceremony and family reunion took place
-फोटो 54 : मुख्यातिथि भाकिसं प्रदेशाध्यक्ष सतीश छिकारा सम्मान करते आयोजक व अन्य। विज्ञप्ति - फोटो : kathua news
बहादुरगढ़। भारत विकास परिषद बहादुरगढ़ शाखा का दायित्व ग्रहण व परिवार मिलन समारोह माहेश्वरी भवन में हुआ। इसमें मुख्यातिथि भारतीय किसान संघ के प्रदेशाध्यक्ष सतीश छिकारा व विशिष्ठ अतिथि पूर्व विधायक नरेश कौशिक रहे। भाविप के प्रांतीय उपाध्यक्ष योगेश कौशिक ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। प्रांतीय उपाध्यक्ष मूलचंद जोशी, जिला समन्वयक सतीश शर्मा और सह समन्वयक प्रवीण शर्मा के सान्निध्य में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।
विज्ञापन


प्रांतीय उपाध्यक्ष योगेश कौशिक ने शाखा अध्यक्ष रमेश गुप्ता, शाखा सचिव विजय पुनहानी और कोषाध्यक्ष महेन्द्र सिंह भाटी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। मुख्यातिथि सतीश छिकारा ने कहा कि आज हमें आने वाली युवा पीढ़ी को भारतीय संस्कृति से अवगत कराने की जरूरत है। पूर्व विधायक नरेश कौशिक ने कहा कि बहादुरगढ़ में भाविप द्वारा किए जाने वाले सेवा एवं संस्कार के कार्यों में निरंतर वृद्धि हो रही है।
विज्ञापन

निवर्तमान अध्यक्ष वीरेंद्र कौशिक, सचिव मुकेश बंसल को अपने कार्यकाल के दौरान सराहनीय कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया। मंदीप, तरुण, रीतिका, ज्योति, ख्याति कौशिक और रजत ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करने वाले परिषद परिवार से आयुष जोशी, विहान सुखीजा और मानवी जून को जेआरएफ उत्तीर्ण करने पर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवेकानंद शाखा के पदाधिकारियों मुरारीलाल गोयल, सुनील बंसल, चंचल गर्ग, नीरज गर्ग का अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान किया गया। कई बच्चों ने जहां सांस्कृतिक व देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वहीं कई मेधावी बच्चों को भी सम्मानित किया गया। छोटी बच्ची ख्याति कौशिक ने रामायण का प्रसंग सुनाया। इस अवसर पर प्राचार्य डाॅ. जयपाल शर्मा, डाॅ. राजवंती शर्मा, डाॅ. संजय सिंह, डाॅ. कुलदीप जून, राजेश गुप्ता, दीपेश राठी, रमेश सुखीजा, रमणीक सिंघल, गौरीशंकर, सुरजीत घावरी, श्याम घरोटे, दीपक पंवार मौजूद रहे।



-फोटो 54 : मुख्यातिथि भाकिसं प्रदेशाध्यक्ष सतीश छिकारा सम्मान करते आयोजक व अन्य। विज्ञप्ति



-------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed