फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   buses will run on ten routes from today

जिला की सीमाएं नहीं लांघेंगी बसें, आज से दस रूटों पर चलेंगी रोडवेज की बसें

Fri, 22 May 2020 10:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
buses will run on ten routes from today
बस स्टैंड की कर्मशाला में खड़ी बसें। - फोटो : Jhjhar
जिले में कोरोना संक्रमण का ग्राफ जैसे-जैसे कम हो रहा है। उसी प्रकार जिले की व्यवस्थाएं पटरी पर लौट रही हैं। इसी कड़ी में हरियाणा राज्य परिवहन शनिवार से बस सेवाएं बहाल कर रहा है। जिले में 10 रूटों पर रोडवेज की बसों का संचालन किया जाएगा। इन सभी 10 रूटों पर दो-दो बसें चलाई जाएंगी। लेकिन बसें जिले की सीमाएं नहीं लांघेंगी। वहीं इन बसों में 30 से ज्यादा सवारियों को बैठने की अनुमति नहीं होगी। बस स्टैंड परिसर में शारीरिक दूरी बनाए रखने के लिए जगह-जगह गोले बना दिए गए हैं। जहां पर यात्रियों के खड़े होने तथा बैठने की जगह सुनिश्चित होगी। सुबह 7:30 झज्जर से बहु झोलरी की तरफ जाएगी व इसी समय बहादुरगढ़ से 1 बस झज्जर की तरफ रवाना होगी। यह बसें अलग-अलग गांव से शहर की तरफ आने वाले यात्रियों को भी बीच रास्ते से बैठाया जाएगा।
विज्ञापन

बस स्टैंड पर हाथ धोने के लिए लगाया गया ऑटोमेटिक सिस्टम
बस स्टैंड परिसर में बसों में आने जाने वाले यात्रियों व स्टाफ के लिए ऑटोमेटिक हाथ धोने का सिस्टम लगाया गया है जोकि पैर से चलेगा। सिस्टम में एक पैर से पैडल को दबाने पर साबुन निकलेगा व दूसरे से दबाने पानी निकलेगा।
विज्ञापन

बस स्टैंड परिसर में तीन-तीन निरीक्षकों की लगाई ड्यूटी
बस स्टैंड परिसर में शारीरिक दूरी बनाए रखने के लिए तीन-तीन निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है जो यह सुनिश्चित करेंगे की बस स्टैंड पर आने वाली सवारियों में शारीरिक दूरी बनी हुई है। वहीं बस में 30 सवारियां बैठाने का निर्णय भी शारीरिक दूरी के चलते लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रूट से आते ही बसों को किया जाएगा सैनिटाइज
जैसे ही कोई बस रूट से लौटकर आती है। उस बस को सैनिटाइज किया जाएगा। वहीं बस में कंडक्टर व ड्राइवर के लिए सैनिटाइजर की व्यवस्था दी जाएगी। महाप्रबंधक ने बताया कि जिले में यात्रा करने वाली सभी सवारियों की बस स्टैंड पर थर्मल स्कैनिंग की जाएगी। उनके हाथों व सामान को सैनेटाइज करवाया जाएगा और मास्क लगा होने की शर्त के साथ ही बस में प्रवेश करने दिया जाएगा। बसों में यात्रियों को बैठाने के दौरान शारीरिक दूरी व मास्क लगाने के नियम की अनुपालना करना अनिवार्य है।
ये रहेगा बसों के संचालन का समय
झज्जर से ढ़ाकला के लिए सुबह 09:00 बजे व 12:00 बजे, झज्जर से बादली के लिए सुबह 08:00 बजे व 11:00 बजे, झज्जर से बहादुरगढ़ के लिए सुबह 08:00 बजे व 10:50 बजे, झज्जर से माजरा व दूबलधन के लिए सुबह 08:00 बजे व 10:20 बजे, झज्जर से छप्पार वाया कुलाना के लिए सुबह 07:30 व 10:00 बजे, झज्जर से डीघल के लिए सुबह 08:00 बजे व दोपहर 02:00 बजे, झज्जर से बहुझोलरी के लिए सुबह 07:30 बजे व 11:30 बजे और बहादुरगढ़ से झज्जर के लिए सुबह 07:30 बजे व दोपहर 12:00 बजे, बहादुरगढ़ से बेरी के लिए सुबह 08:00 बजे व दोपहर 01:00 बजे और बहादुरगढ़ से बाढ़सा के लिए सुबह 08:00 व दोपहर 01:00 बजे बसों का संचालन होगा।

हरियाणा राज्य परिवहन झज्जर डिपो से मुख्यालय व उपायुक्त जितेंद्र कुमार के निर्देशानुसार झज्जर जिला की सीमा में ही पहले चरण में 10 रोडवेज बसें चलाई जाएंगी।
- एनके गर्ग, जीएम, रोडवेज, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed